Connect with us
Dehradun viral running boy.

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: आधी रात को कड़ाके की ठंड में दौड़ रहा लड़का, कारण जान आप भी करेंगे सलाम

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून: आधी रात को कड़ाके की ठंड में दौड़ रहा लड़का, कारण जान आप भी करेंगे सलाम

1 min read

Dehradun running viral boy: शहर कोतवाल राजेश शाह ने साझा किया विडियो, देखते देखते हो गया वायरल…

Dehradun running viral boy
देहरादून की व्यस्ततम सड़क, अंधाधुंध तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के बीच जहां चंद कदम चलना भी लोगों को गवारा नहीं जाता वहीं कड़ाके की ठंड और मध्यरात्रि के घने अंधेरे में, तेज रफ्तार से दौड़ते एक लड़के का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह लड़का प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की दौड़ लगाता है। इसका पता बीती रात उस समय चला जब इंस्पेक्टर राजेश शाह ने ड्यूटी के दौरान करीब डेढ़ बजे के आसपास सड़कों पर दौड़ते हुए इस युवक से बातचीत कर उसका विडियो बनाया। राजेश से बातचीत में लड़के ने बताया कि वह फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रंग लाई मेहनत प्रदीप मेहरा को मिला सैन्य अकादमी में 3 वर्षीय प्रशिक्षण का प्रस्ताव

बता दें कि राजेश ने लड़के का विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है कि देर रात गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे एक लड़का राजपुर रोड पर घंटाघर की तरफ दौड़ता हुआ दिखा, तो उत्सुकतावश मैंने उससे देर रात ठंड में दौड़ने का कारण पूछा, जिस पर उसने बताया कि वह राजपुर में कहीं काम करता है और रात को छुट्टी के बाद वापस अपने कमरे को जा रहा है। वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि ड्यूटी के बाद यह लड़का फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। राजेश द्वारा इस लड़के का विडियो साझा करते ही यह कितना वायरल हो गया इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस लड़के के विडियो को जहां अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं वहीं इसने बीते वर्ष नोएडा की सड़कों में दौड़ने वाले उस प्रदीप मेहरा की यादें भी ताजा कर दी है, जिसका विडियो उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने साझा किया था‌। उस वक्त प्रदीप आर्मी की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें- प्रदीप मेहरा : इंटरव्यू के लिए न करें परेशान, मेरे लक्ष्य को रहने ही दें सुनसान, देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top