उत्तराखण्ड बागेश्वर
बधाई: बागेश्वर की भूमिका ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में अपने नाम किया स्वर्ण पदक बढ़ा प्रदेश का मान
1 min read
bhumika Takuli Taekwondo Player: मध्यप्रदेश में चल रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल किया गोल्ड मेडल, वर्तमान में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा की छात्रा है भूमिका…
bhumika Takuli Taekwondo Player
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले की रहने वाली भूमिका टाकुली की, जिन्होंने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर बागेश्वर जिले के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है। भूमिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी गौरव सिंह नयाल ने जीते दो स्वर्ण पदक…
bhumika Takuli KAPKOTE Bageshwar
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के लाहुर गांव निवासी भूमिका टाकुली ने मध्य प्रदेश में बेतुल में चल रही राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। बताया गया है कि इस प्रतियोगिता के अंडर-24 आयु वर्ग में उन्होंने झारखंड, तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पराजित कर न केवल पहला स्थान प्राप्त किया है बल्कि इसके साथ ही स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। भूमिका वर्तमान में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में पढ़ती है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बंगापानी के पंकज जोशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
