Connect with us
Uttarakhand ayodhya Roadways Bus

Home / उत्तराखण्ड / Good News: हल्द्वानी से अयोध्या के लिए दूसरी बस सेवा भी होगी शुरू..

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Good News: हल्द्वानी से अयोध्या के लिए दूसरी बस सेवा भी होगी शुरू..

1 min read

Haldwani to ayodhya Bus: अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है हल्द्वानी से अयोध्या के लिए दूसरी रोडवेज बस, डिपो प्रबंधन बना रहा है समय सारिणी…

Haldwani to ayodhya Bus
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। खासतौर पर भगवान राम को अपना आराध्य मानने वाले दूर-दूर के लोग अब रामलला के दर्शनों की योजना बना रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी राम भक्तों का उत्साह देखने लायक है। इसी का अंदाज लगाते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम अभी तक उत्तराखण्ड से अयोध्या के लिए चार रोडवेज बस सेवाएं शुरू कर चुका हैं। अब उत्तराखंड परिवहन निगम एक बार फिर कुमाऊं वासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। जी हां.. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम हल्द्वानी-काठगोदाम डिपो से अयोध्या के लिए दूसरी रोडवेज बस सेवा शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक यह बस सेवा भी शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rishikesh Ayodhya Bus Service: ऋषिकेश से अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा हुई शुरू ..

इस संबंध में हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में काठगोदाम डिपो की ओर से अयोध्या के लिए एक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब हल्द्वानी डिपो से भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी है, ताकि वहां जाने वाले यात्रियों को आवाजाही के लिए वाहनों की असुविधा ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बस और उसकी समय सारिणी तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने अगले हफ्ते तक हल्द्वानी से अयोध्या के लिए न‌ई बस सेवा शुरू होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- Haldwani Ayodhya Roadways Bus: उत्तराखंड से अयोध्या की सीधी बस सेवा हुई शुरू…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top