उत्तराखण्ड नैनीताल
नैनीताल: जिलाधिकारी ने की तीन दिन के अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे कार्यालय
1 min read
Uttarakhand govt holiday 2024: जिलाधिकारी वंदना ने किया अपने अधिकारों का प्रयोग, तीन दिवसीय स्थानीय अवकाश घोषित….
Uttarakhand govt holiday 2024
राज्य के नैनीताल जिले के वाशिंदों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में तीन दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें कि इन तीनों दिनों में न केवल जनपद में स्थित राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे बल्कि स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार में कार्यरत कार्मिकों को इन छुट्टियों का लाभ नहीं मिल पाएगा। आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने यह अवकाश नंदाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध एवं नवमी श्राद्ध के दिन घोषित किए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी रहें सावधान!!
इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मैनुअल ऑफ गवर्नमेण्ट आर्ड्स के पैरा-247 में दिये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये कलैण्डर वर्ष 2024 हेतु जनपद नैनीताल के समस्त कार्यालय / संस्थानो में दिनांक 11 सितंबर, 24 सितंबर एवं 25 सितम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा 11 सितंबर को जहां नंदाष्टमी पर अवकाश घोषित किया गया है वहीं 24 एवं 25 सितम्बर को श्राद्ध पक्ष की अष्टमी एवं नवमी तिथि की छुट्टी दी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
