Connect with us
Khatima Ayush Chand News

Home / उत्तराखण्ड / खटीमा: जंगल में अधजला मिला बीबीए के छात्र का शव, हत्या की हो रही आशंका…

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

खटीमा: जंगल में अधजला मिला बीबीए के छात्र का शव, हत्या की हो रही आशंका…

1 min read

Khatima Ayush Chand News: देहरादून के प्रतिष्ठित ग्राफिक एरा कॉलेज में बीबीए फाइनल इयर का छात्र था आयुष, छुट्टियों में आया था अपने घर….

Khatima Ayush Chand News
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जी हां खटीमा कोतवाली के चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से लगभग 200 मीटर की दूरी पर वनखंडी महादेव मंदिर के पीछे जंगल में एक युवक का अधजली हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त हेतु स्थानीय लोगो से पूछताछ की ।पुलिस द्वारा की पूछताछ में अधजली हालत में मिले युवक की शिनाख्त चकरपुर हनुमानगढ़ी निवासी आयुष चंद ठकुरी के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- खटीमा: भारामल मंदिर में ह्रदय विदारक वारदात महंत समेत दो की निर्मम हत्या ….

Ayush Chand BBA Student
बता दें कि मृतक के पिता सुरेश चंद आसाम राइफल में तैनात है। मृतक आयुष देहरादून के प्रतिष्ठित ग्राफिक एरा कॉलेज में बीबीए फाइनल इयर का छात्र था तथा इन दिनों छुट्टियों में घर आया हुआ था । बताते चलें कि मृतक युवक बीते रोज घर से दवाई लेने के लिए निकला था लेकिन वापस घर नही लौटा। उक्त घटना का पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह द्वारा भी घटना स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया गया । सीओ का कहना है कि घटनास्थल पर मृतक युवक की स्कूटी, मोबाइल व एक पांच लीटर पेट्रोल की केन मिली है। प्रथम दृष्टया घटनास्थल को देखकर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा घटनास्थल तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है। वही इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- खटीमा में सनसनीखेज वारदात: दुकान में बैठे ज्वेलर की सरेआम गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top