Connect with us
Uttarakhand helicopter service

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: इन 3 प्रसिद्ध स्थलों के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, पर्यटकों की पहुंच होगी आसान

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: इन 3 प्रसिद्ध स्थलों के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, पर्यटकों की पहुंच होगी आसान

1 min read

Pithoragarh tourist place heli service: हेली सेवा से जुड़ेंगे सीमांत पिथौरागढ़ के तीन प्रसिद्ध स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा….

Pithoragarh tourist place heli service
उत्तराखंड के इन तीन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व रखने वाले स्थानों के दर्शन करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां…. जल्द ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हेली सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। बता दें कि इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह शुरुआत करने जा रही है।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: ऋषिकेश से देवप्रयाग तक बनेंगे तीन और पुल टेंडर की प्रक्रिया हुई शुरू

uttarakhand heli service
बताते चलें कि नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा उत्तराखंड में लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिलने के पश्चात जल्द ही हेली सेवाएं शुरू होने से उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन आसानी से किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Good News: हल्द्वानी से पहाड़ का सफर होगा आसान, तीन जगहों के लिए शुरू होगी हेली सेवा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top