Connect with us
Haldwani curfew school news

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी कर्फ्यू: इंटरनेट के साथ ही सभी स्कूल भी बंद, पुलिस की फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी कर्फ्यू: इंटरनेट के साथ ही सभी स्कूल भी बंद, पुलिस की फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत

1 min read

Haldwani curfew school news: शुक्रवार को बंद रहेंगे हल्द्वानी शहर के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला….

Haldwani curfew school news
हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद पूरे शहर में प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही जहां शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वहीं पूरे शहर में मोबाइल इंटरनेट भी बंद करने के आदेश सेवा प्रदाता कंपनियों को दे दिए गए हैं। इसी से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… हल्द्वानी शहर में आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी स्कूलों में शुक्रवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। यानी हल्द्वानी शहर के सभी स्कूल शुक्रवार को अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। बता दें कि शिक्षाधिकारी की ओर से यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बनभूलपुरा में हुए हंगामे के मद्देनजर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- DM वंदना ने पूरे हल्द्वानी शहर में लगाया कर्फ्यू, जाने क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद..

आपको बता दें कि बनभूलपुरा में गुरुवार को हुए बवाल के बाद पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। हिंसा को देखते हुए दूसरे जिलों की पुलिस फोर्स भी हल्द्वानी पहुंची है। एसएसपी भी इस मामले की ब्रीफिंग कर रहे हैं। प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक पुलिस की फायरिंग से दो व्यक्तियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मृतक दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।पुलिस ने हल्द्वानी बस स्टेशन को भी खाली करा दिया है तथा गुरूवार रात आठ बजे के बाद की सभी रोडवेज सेवाएं अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, दंगाइयों को गोली मारने के आदेश, CM ने बुलाई बैठक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top