उत्तराखण्ड हल्द्वानी
हल्द्वानी की आंचल जोशी ने कथक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज बढ़ाया प्रदेश का मान…
1 min read
Anchal Joshi Kathak Dancer: पूर्व में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं आंचल, अब गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया अपना नाम….
Anchal Joshi Kathak Dancer
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता का डंका बजाने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने कत्थक का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की रहने वाली आंचल जोशी की, जिन्होंने हाल ही में मध्यप्रदेश के खजुराहो नृत्य समारोह की 50वीं स्वर्ण जयंती में आयोजित कत्थक महासम्मेलन में 1500 अन्य कत्थक नृतकों के साथ प्रतिभाग कर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा कर समूचे प्रदेश को भी गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आंचल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथोरागढ़ की मेनका गुंज्याल ने “खेलो इंडिया” में प्रतिभाग कर जीते दो पदक….
बता दें कि आंचल बचपन से ही पारम्परिक नृत्य कला कत्थक में प्रतिभाग करती रही हैं। उन्होंने हल्द्वानी की कुंती कला केंद्र एवं नूपुर नृत्य कला केंद्र से कत्थक में अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। जिसके उपरांत दिल्ली कत्थक केंद्र से पंडित जयकिशन महाराज के सानिध्य में 5 वर्षों तक प्रमाणित अभ्यास कर कत्थक की बारीकियों और अन्य विशेषताओं को समझने के साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त की। बताते चलें कि इससे पूर्व में आँचल को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन दिल्ली में कत्थक नृत्य कला का प्रदर्शन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैं। बेटी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनकी मां सुमन जोशी एवं पिता दीप जोशी काफी खुश हैं और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ की दीक्षा धामी दंगल TV के सीरियल में मुख्य किरदार के रूप में आएंगी नजर…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
