Connect with us
Shashwat Soumya of Haridwar RMIC ADMISSION 2024

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हरिद्वार के शाश्वत का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री स्कूल (RIMC) में चयन…..

उत्तराखण्ड हरिद्वार

बधाई: हरिद्वार के शाश्वत का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री स्कूल (RIMC) में चयन…..

1 min read

RIMC Dehradun Admission 2024: कोटा से कोचिंग कर हासिल किया मुकाम, अब कर्नाटक में देंगे साक्षात्कार परीक्षा….

RIMC Dehradun Admission 2024
राज्य के होनहार युवा जहां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वहीं उत्तराखण्ड के नौनिहालों ने भी अनेक क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार छात्र से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने राष्ट्रीय सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के हरिद्वार जिले के सेक्टर 4 के 5b भेल निवासी शाश्वत सौम्य की, जिन्होंने राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में प्रवेश के शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा में सफलता हासिल की है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत अब शाश्वत का साक्षात्कार कर्नाटक बेंगलुरु में होगा।
यह भी पढ़ें- बधाई: ऋषिकेश के आदित्य रयाल का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में चयन……

बता दें कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाले शाश्वत राजस्थान कोटा के शिरोमणि इंस्टीट्यूट से प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी। बेटे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि शाश्वत की माता बैंक में कार्यरत हैं। शाश्वत ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया गया।

यह भी पढ़ें- बधाई: चंपावत के तनुज जोशी ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी में चयनित….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top