उत्तराखण्ड देहरादून
बधाई: जौनसार बावर की रश्मि नौटियाल असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा
1 min read
UKPSC Assistant professor 2024: रश्मि ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम, बढ़ाया परिजनों का मान….
UKPSC Assistant professor 2024
उत्तराखंड की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है यहां की महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं आज हम आपको उत्तराखंड की एक और ऐसी होनहार महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं जौनसार बावर की चातरा गांव निवासी रश्मि नौटियाल की। जिन्होंने लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) पद की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दे कि रश्मि नौटियाल के पति राम प्रकाश नौटियाल आई आरडीई, डीआरडीओ देहरादून में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़िए:बधाई: नैनीताल की आस्था अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर पद के चयनित
बता दें कि रश्मि ने वर्ष 2014 में नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत वाणिज्य व अर्थशास्त्र विषय में परास्नातक एवं व बी एड की उपाधि हासिल की। बताते चलें कि रश्मि ने SET,CTET, तथा USET की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। रश्मि नौटियाल विगत सात वर्षों से राजकीय महाविद्यालय देहरादून में संविदा प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है। रश्मि नौटियाल उत्तराखंड की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं क्योंकि उन्होंने दो बच्चों की मां होते हुए परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही सफल शिक्षिका की भूमिका भी निभाई है। रश्मि नौटियाल की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
