Connect with us
BJP MP Ajay bhatt winner Nainital election Result 2024
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: अजय भट्ट दूसरी बार बने सांसद, प्रकाश जोशी को 3 लाख से अधिक वोटों से दी शिकस्त

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: अजय भट्ट दूसरी बार बने सांसद, प्रकाश जोशी को 3 लाख से अधिक वोटों से दी शिकस्त

1 min read

Nainital election Result 2024: अजय भट्ट के सिर दूसरी बार सजा जीत का ताज, कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को 334548 वोटों से हराकर फिर बने सांसद….

Nainital Election Result 2024: लोकसभा चुनावों में देश के दूसरे राज्यों में भले ही मोदी मैजिक बेअसर साबित हुआ हों परंतु पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की जनता, एक बार फिर प्रदेश की पांचों सीटों पर कमल खिलाने जा रही है। इसी सिलसिले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 334548 वोटों से करारी शिकस्त दी है। चुनाव आयोग द्वारा नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया है कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को जहां 772671 मत मिले वहीं कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 438123 वोटों से संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि अजय भट्ट की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी करारी शिकस्त दी थी।
यह भी पढ़ें- पौड़ी लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी जीते ,गणेश गोदियाल को डेढ़ लाख वोटों से हराया

चुनाव परिणामों पर एक नजर

AJAY BHATT NAINITAL MP आपको बता दें नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों में तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी अख्तर अली रहे जिन्हें 23455 वोट मिले, जबकि अखिल भारतीय परिवार पार्टी के अखिलेश कुमार को 4902, निर्दलीय हितेश पाठक को 4315, निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार को 3300, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अमर सिंह सैनी को 2987, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के जीवन चन्द्र उप्रेती को 2310, उत्तराखण्ड क्रांति दल के शैब सिंह को 1855, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेंद्र सिंह को 1673 वोट मिले। जबकि 10425 लोगों ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद ना करते हुए नोटा का बटन दबाया।

यह भी पढ़ें- Tehri Lok Sabha seat Result: टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह जीती..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top