UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Nainital Okhalkanda Max accident: नैनीताल के ओखलकांडा में मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरा
1 min read
Nainital Okhalkanda max accident: भयावह सड़क हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, क्षेत्र में पसरा मातम..
Nainital Okhalkanda max accident इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां पतलोट क्षेत्र में एक मैक्स के गहरी खाई में समा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि वाहन में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Sahastra Tal trek accident: उत्तराखंड सहस्त्रताल पर 9 ट्रैकर्स की गई जान
Patlot okhalkanda Road accident बताया गया है कि यह भयावह सड़क हादसा ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट मोटर मार्ग पर घटित हुआ है। जिसमें एक मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए4243 गहरी खाई में समा गई है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां मैक्स वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं मैक्स में सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया। हादसे के वक्त वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही मृतकों की पहचान हो पाई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
