UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Uttarakhand: देहरादून में बड़ा रेल हादसा, जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बालक की मौत
1 min read
|Dehradun-Haridwar Rail Accident: 13-Year-Old Ayush Dies After Being Hit by Janshatabdi Train| देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत
|Dehradun-Haridwar Rail Accident: 13-Year-Old Ayush Dies After Being Hit by Janshatabdi Train| उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 13 वर्षीय बालक की जान चली गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand School Holiday: देहरादून में 18 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
ट्रेन की टक्कर से मौके पर तोड़ा दम (Janshatabdi Express)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान 13 वर्षीय बालक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
जीआरपी ने संभाला मोर्चा (GRP Investigation)
सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में महिला से गाली-गलौज और धमकी देने वाला सालिक अली गिरफ्तार
मृतक की हुई पहचान (Dehradun News)
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आयुष (13 वर्ष) पुत्र भुवनेश, निवासी प्रतीत नगर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
