Connect with us
Kedarnath MLA Shaila rani Rawat

Home / उत्तराखण्ड / Kedarnath MLA Shaila rani Rawat: केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

Kedarnath MLA Shaila rani Rawat: केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन

1 min read

Kedarnath MLA Shaila rani Rawat: दो दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी केदारनाथ विधायक, निधन की खबर से सत्ताधारी भाजपा सहित उनके विधानसभा क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर….

Kedarnath MLA Shaila rani Rawat इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां मंगलवार देर रात केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष की थीं। आपको बता दें कि विधायक शैलारानी दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पक्ष विपक्ष के तमाम नेताओं ने दुःख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के कठुआ मे आतंकियों ने खेली बड़ी चाल जिसके चलते शहीद हुए पांच जवान

BJP MLA Shaila rani Rawat बता दें कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुए एक हादसे में शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें क‌ई आंतरिक चोटें आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। हालांकि करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर आकर सक्रिय राजनीति में फिर से लौट आई थी परंतु कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गई थी। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद वह ठीक से उभर नहीं पाई थी। बात उनके राजनीतिक सफर की करें तो वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट से पहली बार विधानसभा पहुंचने वाली शैलारानी रावत, उन 9 विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के समय भाजपा की ओर रूख किया था। भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें केदारनाथ सीट से टिकट दिया था, परंतु वह जीत हासिल नहीं कर सकी। हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल कर दुबारा विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की थी।

यह भी पढ़ें- मां भारती की रक्षा करते हुए पौड़ी के लाल अनुज नेगी शहीद,8 माह पूर्व हुई थी शादी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top