उत्तराखण्ड चम्पावत
उत्तराखण्ड: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 1 जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र
1 min read
Uttarakhand school closed today: अपर जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, चम्पावत में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…
Uttarakhand school closed today इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत हेमंत कुमार वर्मा ने कल शनिवार यानी 20 जुलाई को जिले के कक्षा 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Uttarakhand rain school holiday
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए एवं छात्र छात्राओं के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शनिवार 20 जुलाई 2024 को जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं विद्यालयों, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा, बढ़ेगा किराया, रूट भी रहेगा डायवर्ट
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
