Connect with us
Pithoragarh school holiday today
सांकेतिक फोटो Pithoragarh school holiday today

Home / उत्तराखण्ड / Pithoragarh school holiday news: पिथौरागढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

Pithoragarh school holiday news: पिथौरागढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

1 min read

Pithoragarh school holiday today: सेना भर्ती के लिए उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, तीन दिन बंद रहेंगे नगर क्षेत्र के सभी स्कूल….

Pithoragarh school holiday today इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां प्रादेशिक सेना भर्ती रैली के लिए उमड़ी देशभर के युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था, ट्रेफिक दबाव से छात्र छात्राओं को बचाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

Pithoragarh school closed news इस संबंध में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सेना भर्ती होने के कारण ट्रैफिक अधिक होने के कारण दिनांक 20-11-2024 से 22-11-2024 तक पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय और निजी विद्यालय भौतिक रूप से बंद रहेंगे। उन्होंने अवकाश की अवधि में आनलाइन माध्यम से छात्र छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के निर्देश भी स्कूलों के संबंधित विषयाध्यापकों को दिए हैं।
Pithoragarh school holiday news: पिथौरागढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

यह भी पढ़ें- Almora Haldwani Road news: हल्द्वानी अल्मोड़ा क्वारब हाईवे 25 नवंबर तक बंद

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top