उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल
Good news: अब नजीबाबाद में भी रूकेगी देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बना स्टोपेज
1 min read
Dehradun lucknow vande Bharat Najibabad: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी नजीबाबाद में स्टोपेज स्वीकृत होने की जानकारी, लाभान्वित होंगे गढ़वाल मंडल के यात्री….
Dehradun lucknow vande Bharat Najibabad: राज्य के गढ़वाल मंडल के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… यह बड़ी खबर देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी हुई है। दरअसल अब दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नजीबाबाद में भी स्टोपेज होगा। अर्थात अब यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नजीबाबाद में भी यात्रियों के चढ़ने उतरने के लिए रूकेगी। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को स्वयं पत्र लिखकर दी है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपके अनुरोध पर गढ़वाल मंडल के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 22545/22546 के नजीबाबाद में ठहराव को स्वीकृत किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Good news: देहरादून पंतनगर से भोपाल मुम्बई समेत 5 शहरों के लिए जल्द उड़ान भरेंगे विमान
Dehradun lucknow vande Bharat express route stopage आपको बता दें कि हाल ही में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस बाबत केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन का स्टोपेज नजीबाबाद में भी करने की मांग की थी। जिसे रेल मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने मीडिया को भी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद में स्टॉपेज होने से लखनऊ और उसके आसपास जाने वाले गढ़वाल मंडल के लोगों को काफी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए नजीबाबाद में स्टॉपेज की हो रही मांग…..
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
