Connect with us
Haldwani live news today
सांकेतिक फोटो Haldwani live news today

Home / उत्तराखण्ड / Haldwani news live: हल्द्वानी 9वीं कक्षा की छात्रा के बच्चे का पिता कौन, DNA खोलेगी राज

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Haldwani news live: हल्द्वानी 9वीं कक्षा की छात्रा के बच्चे का पिता कौन, DNA खोलेगी राज

1 min read

Haldwani live news today : कक्षा 9 वीं की नाबालिग छात्रा ने बालिका को दिया जन्म , पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, क्षेत्र में मचा हड़कंप, DNA से लगेगा पता बिन ब्याही मां की बच्ची का कौन है पिता…..

Haldwani live news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया था जहाँ पर एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने एक बालिका को जन्म दिया था लेकिन अभी तक बच्ची के पिता का कुछ पता नही चल पाया है। हैरानी की बात तो यह थी कि इस बात की सूचना परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन को नहीं दी ना ही किसी के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और पुलिस द्वारा मामले की जांच लगातार जारी है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने नाबालिक छात्रा की माता से जानकारी लेनी चाहि लेकिन नाबालिक छात्रा और उसकी मां दोनों पूरे मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है जिसके तहत पुलिस द्वारा डीएनए का सहारा लिया जा रहा है ताकि नाबालिक छात्रा की जन्मी बेटी के पिता के बारे में पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- Haldwani news live: हल्द्वानी में 9 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने दिया शिशु को जन्म

haldwani latest news today गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश की निवासी महिला अपने पति समेत तीन बेटी और एक बेटे के साथ पिछले लंबे समय से नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी मे किराए के कमरे में रह रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति मजदूरी करता है जो शराबी है जिसके चलते महिला घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है इसके साथ ही अपनी लड़कियों को स्कूल में पढ़ाती है। महिला की एक 16 साल की बेटी है जो पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। दरअसल बीते 18 दिसंबर को किशोरी के पेट में अचानक से दर्द उठा जिसकी सूचना पर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टर ने किशोरी को गर्भवती करार दिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड स्कूलों में कक्षा 9 की छात्राओं के लिए गृह विज्ञान की जगह गणित अनिवार्य

haldwani news today live इस दौरान डॉक्टरों ने किशोरी को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां पर सामान्य प्रसव से किशोरी ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। जिसकी सूचना डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस प्रशासन ने जब नाबालिक छात्रा और छात्रा की मां से मामले की जानकारी जाननी चाही तो दोनों कुछ बताने को तैयार नहीं हुई जिसके तहत पुलिस ने डीएनए का सहारा लेना सही समझा । शक के आधार पर पुलिस द्वारा डीएनए सैंपल लिया जाएगा और बच्ची के जैविक पिता का पता लगाया जाएगा। बरहाल पुलिस ने दुष्कर्म की धारा व पोक्सो एक्ट में अपनी तरफ से केस दर्ज कर लिया है। वही डीएनए रिपोर्ट के आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Pithoragarh news today: अल्मोड़ा के सेल्समैन नीरज नैनवाल की पिथौरागढ़ में हत्या

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top