Connect with us
Uttarakhand Dhami Cabinet meeting today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand cabinet meeting news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: धामी कैबिनेट की बैठक आज क‌ई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: धामी कैबिनेट की बैठक आज क‌ई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

1 min read

Uttarakhand cabinet meeting news : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, पंचायतों, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े अहम प्रस्तावों पर हो सकता है बड़ा फैसला….

Uttarakhand cabinet meeting news : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक कई मोर्चों पर निर्णयात्मक साबित हो सकती है, खासतौर पर पंचायत चुनाव, महिला नीति और युवाओं से संबंधित प्रस्तावों को लेकर।
पंचायतों में प्रशासकों के कार्यकाल पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला:- राज्य की पंचायतों में वर्तमान में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। ऐसे में सरकार के पास उन्हें छह महीने की जगह पूरे एक साल तक सेवा विस्तार देने का विकल्प है, जिस पर आज की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।
महिला नीति को मिल सकती है अंतिम स्वीकृति:- प्रदेश में वर्षों से लंबित महिला नीति को लेकर सरकार निर्णायक रुख अपना सकती है। यह नीति महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड कैबिनेट में स्टेट चिल्ड्रन पॉलिसी समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

युवा नीति और कौशल विकास को लेकर भी निर्णय संभव Uttarakhand cabinet meeting today :-

बैठक में प्रस्तावित युवा नीति के तहत रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, ‘नंदा गौरा योजना’ के लाभार्थियों को स्किल आधारित कोर्स पूरा करने पर अतिरिक्त सहायता देने की योजना पर भी विचार होगा।
शिक्षकों के स्थानांतरण नियमों में बदलाव:- राज्य में शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए नई नीति पर चर्चा होगी, जिससे शिक्षक समुदाय को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है।
रायपुर क्षेत्र की भूमि से हट सकता है फ्रीज का बंधन: देहरादून के रायपुर क्षेत्र में वर्षों से फ्रीज पड़ी भूमि को मुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में है। इससे स्थानीय विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं को गति मिल सकती है।
खेल क्षेत्र में निवेश और स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बल:- राज्य के आठ शहरों में 23 आधुनिक खेल अकादमियां स्थापित करने संबंधी लेगेसी प्लान ड्राफ्ट पर भी चर्चा होगी। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए ‘स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल’ का गठन करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Dehradun News: देहरादून कक्षा 11वीं की छात्रा प्रियांशी राणा सकुशल हुई बरामद

सभी नगर निकायों में एक जैसी टैक्स प्रणाली लागू करने की तैयारी Dhami govt cabinet meeting news today:-

शहरों में कर प्रणाली को एकरूप बनाने की योजना भी आज के एजेंडे का हिस्सा है। यह फैसला टैक्स प्रक्रिया को सरल और समान बनाने की दिशा में उठाया गया कदम होगा।
पुराने बाजारों के कायाकल्प की नीति पर चर्चा:- राज्य के पुराने और पारंपरिक बाजारों को फिर से विकसित करने के लिए ‘री-डेवलपमेंट नीति’ पेश की जा सकती है, जिससे बाजारों में बुनियादी सुविधाएं और स्वरूप दोनों में बदलाव आएगा।
उपनल कर्मचारियों के लिए स्थायी समाधान की उम्मीद:- लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे उपनल कर्मियों के लिए एक ठोस नीति आज की बैठक में सामने आ सकती है, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सीजनल मृतक कर्मियों के परिवारों को मिलेगा सहारा: कैबिनेट बैठक में एक और मानवीय पहल के तहत सीजनल कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को नौकरी देने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश तूफान का यलो अलर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top