Connect with us
Ahemdabad plane crash update
फोटो सोशल मीडिया Ahemdabad plane crash update

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देहरादून

अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash

1 min read

Ahemdabad plane crash update: अहमदाबाद विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 241 की मौत, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बचा

Ahemdabad plane crash update: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद गुरुवार को एक भयंकर विमान हादसे का गवाह बनी, जब एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही पल बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 242 में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक यात्री जीवित बचा है। आपको बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन 1:40 बजे ही विमान एयरपोर्ट के पास एक इमारत से टकरा गया। उस समय विमान की ऊंचाई करीब 625 फीट थी। टक्कर के तुरंत बाद विमान आग की लपटों में घिर गया और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश 242 यात्री थे सवार Ahmedabad plane crash

सिर्फ एक व्यक्ति की जान बची Ahemdabad plane crash today

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, रमेश विश्वास कुमार, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, हादसे में चमत्कारिक रूप से बच निकले। उनकी सीट 11-A थी। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
उनके अलावा बाकी सभी यात्रियों और 12 क्रू सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई। हाल ही में वे पंजाब में पार्टी प्रचार के लिए गए थे और तीन दिन पहले ही लौटे थे। उनके निधन की पुष्टि BJP सांसद परिमल नाथवानी ने की थी, हालांकि उन्होंने बाद में अपनी पोस्ट हटा दी।
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
यह भी पढ़ें- Haridwar News Hindi: हरिद्वार के धनौरी में बेटा, बेटी और पिता गिरे गंगनहर में तलाश जारी

रेजिडेंशियल इमारत पर गिरा विमान, डॉक्टर घायल, शवों की पहचान DNA टेस्ट से होगी Ahemdabad plane crash 2025

हादसे का प्रभाव और भी भयावह तब हो गया जब विमान एक ऐसी इमारत से टकराया जिसमें सिविल अस्पताल के डॉक्टर रहते हैं। उस समय करीब 50 से अधिक डॉक्टर वहां मौजूद थे, जिनमें से 15 घायल हुए हैं। हादसे में मृत अधिकांश लोग इस कदर झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। DNA जांच के माध्यम से ही मृतकों की शिनाख्त की जाएगी।
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
यह भी पढ़ें- Haridwar Car Accident: हरिद्वार में दो कारों की टक्कर मासूम समेत दो की गई जिंदगी

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की सुरक्षा फिर सवालों में AI 171 PLANE CRASH 2025

यह विमान अपनी कम ईंधन खपत और आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले भी दुनियाभर में इस मॉडल के संचालन पर अस्थायी रोक लग चुकी है।
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: चमोली में सेना के जवान सुनील रावत की नदी में डूबने से गई जिंदगी

टाटा ग्रुप ने की सहायता की घोषणा Air India plane crash 2025 gujrat

एयर इंडिया की मूल कंपनी टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, घायलों का इलाज टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा और बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण में भी कंपनी मदद करेगी।
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी सहित 241 यात्रियों की गई जिंदगी Ahemdabad plane crash
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बरामद हुआ असम से दिल्ली परीक्षा देने आई रोस्मिता होजाई का शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top