UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar news: हरिद्वार बेटी पैदा होने पर हैवान बनें ससुराली, विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप
1 min read
In-laws after birth of daughter, burning married woman alive bhardrabad haridwar uttarakhand latest news today: हरिद्वार में दर्दनाक घटनाएं: विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रेलवे ट्रैक किनारे मिला नवजात का शव
In-laws after birth of daughter, burning married woman alive bhardrabad haridwar uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से हृदय को झकझोर देने वाली दो दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही है जहां ने एक ओर सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता आग से बुरी तरह झुलस गई, वहीं दूसरी ओर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बेटी पैदा करने पर विवाहिता पर ससुरालियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस मामले में विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। विवाहिता कि शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें- Haridwar news: हरिद्वार करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजी सगाई की फोटो हताश प्रेमी ने दे दी जान
लगभग एक साल पहले अक्टूबर 2024 में हुई थी पीड़िता की शादी
मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल से आग से झुलसी महिला के भर्ती होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही सिडकुल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा और महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी मौके पर पहुंचे और तहसीलदार की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, क्योंकि उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इस संबंध में पीड़िता के भाई जयप्रकाश, निवासी डोईवाला (देहरादून) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन भारती की शादी 27 अक्टूबर 2024 को ग्राम हेत्तमपुर रोशनाबाद निवासी आशीष कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर भारती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।
यह भी पढ़ें- Haridwar news: हरिद्वार बीमार अम्मा की देखरेख को रखी नौकरानी ने उड़ा दिए लाखों की नकदी गहनें
बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी विवाहिता को आग
परिवार ने कई बार दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की, लेकिन हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते गए। बताया गया कि करीब दो सप्ताह पहले भारती ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और कठोर हो गया। परिजनों का कहना है कि बीती 11 अक्टूबर की शाम ससुराल वालों ने भारती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, भारती करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और फिलहाल देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग में अर्थी उठाने को भी नहीं बचे 4 लोग दूसरे गांव के ग्रामीणों ने दिया कंधा
पुलिस ने दर्ज किया पति, सास-ससुर सहित 5 पर मुकदमा
सिडकुल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पति आशीष कुमार, ससुर विजयपाल, सास, ननद और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों की सूचना पर राज्य महिला आयोग ने भी इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में पीड़िता के परिवार ने ससुराल पक्ष पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप दोहराया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: छुट्टियों से डामाडोल हुई पढ़ाई अब सरकार लागू करने जा रही है स्कूलों में आपातकालीन व्यवस्था
रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात का शव
वहीं दूसरा मामला ब्रह्मपुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है , जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक पॉलिथीन में नवजात का शव मिला। स्थानीय लोगों ने जब पॉलिथीन देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, शव के एक हाथ को जानवरों ने नोचा हुआ था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Haldwani married women missing news: हल्द्वानी दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति परेशान
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
