UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
पी. एम. श्री रा0इं0कॉ0 मेग्डिस्टेट बागेश्वर में NDRF ने दिया एक दिवसीय सेफ्टी प्रशिक्षण
1 min read
NDRF conducted one day safety training at PM Shri GIC Magdistate Bageshwar Uttarakhand latest news today: अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत टीम एनडीआरफ ने दिए आपदाओं से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण
NDRF conducted one day safety training at PM Shri GIC Magdistate Bageshwar Uttarakhand latest news today: पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेग्डिस्टेट , विकासखंड बागेश्वर , जिला – बागेश्वर में सुदेश कुमार दराल, (कमांडेंट) 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के तत्वाधान में इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) के अंतर्गत दिनांक 13 नवंबर 2025 को आपदाओं से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेग्डिस्टेट, विकासखंड बागेश्वर, जिला बागेश्वर के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यह भी पढ़ें- पी. एम. श्री रा0इं0कॉ0 भाटखोला बागेश्वर में NDRF ने दिया एक दिवसीय सेफ्टी प्रशिक्षण
निम्न विषयों पर दी गई जानकारी NDRF Bageshwar News Today
ओवरव्यू आफ एनडीआरएफ, रोल और रिस्पांसिबिलिटी ऑफ एन डी आर एफ, हृदय घात होने पर उपाय (CPR), गला चौक होने पर उपाय (FBAO), ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजैंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस के बारे में प्रदर्शन किया गया।
जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया। साथ ही अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत डी.एम. किट तथा पैम्पलैट्स विद्यालय एवं छात्रौं को रिफ्रेशमेंट प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ.दिपक चंद्र , प्रधानाध्यापक, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में डॉ.दीपक चंद्र, प्रधानाध्यापक, पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेग्डिस्टेट ,बागेश्वर में टीम एन डी आर एफ के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गया।
यह भी पढ़ें- Dehradun siren news today: देहरादून में बजेंगे इमरजेंसी साइरन, कल होगी भूकंप की मॉक ड्रील
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
