UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarkashi news today: उत्तरकाशी 1.8 लाख की स्मैक के साथ तस्कर अमित रावत गिरफ्तार
1 min read
Uttarakhand news today Uttarkashi breaking news today Uttarkashi police news today उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, मनेरा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार; 6.12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
Uttarkashi news today: Smuggler Amit Rawat arrested by Uttarkashi police news with smack worth ₹1.8 lakh. Uttarakhand police news today: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : Rishikesh roadways accident: दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त चलती बस से कूदे यात्री
सटीक सूचना पर मनेरा क्षेत्र में हुई कार्रवाई (Uttarkashi police Smack Seizure)
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” और “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर अमित रावत नामक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज (uttarakhand NDPS Act Uttarkashi news)
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी किसी नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा है या नहीं।
बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये (Uttarkashi Drug Trafficking uttarakhand)
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद 6.12 ग्राम स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय नशा तस्करों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: ड्यूटी से लौट रहे उत्तराखण्ड वन विभाग के संविदा कर्मी की गई जिंदगी
वर्ष 2026 में 28 नशा तस्कर गिरफ्तार (uttarakhand Anti Drug Campaign)
उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 23 मामलों में कुल 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अवधि में पुलिस ने लगभग 44 लाख रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस और 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत भी हो रही कार्रवाई (Gangster Act uttarakhand)
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। लगातार नशा तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक चार नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उत्तरकाशी पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और देवभूमि को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
