Connect with us
Uttarakhand News Today: dehradun CM pushkar Dhami Rahul Gandhi visit dialogue with youth 'Agniveer Special Cell'.
Image : social media ( Uttarakhand News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: राहुल गांधी से पहले युवाओं को साधने उतरे CM धामी अग्निवीर सैल का ऐलान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: राहुल गांधी से पहले युवाओं को साधने उतरे CM धामी अग्निवीर सैल का ऐलान

1 min read

Uttarakhand news today uttarakhand hindi news Rahul Gandhi uttarakhand cm pushkar Dhami agniveer cell uttarakhand देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, अग्निवीरों के लिए स्पेशल सेल बनाने का किया ऐलान

Uttarakhand News Today: dehradun CM pushkar Dhami Rahul Gandhi visit dialogue with youth ‘Agniveer Special Cell’ uttarakhand breaking news live update: देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच पहुंचकर राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया। राजधानी में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए अग्निवीर योजना, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत मानती है और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रही है।

यह भी पढ़े :Srinagar news today: श्रीनगर की निधि बहुगुणा ने गर्भवती महिला की दुर्लभ सर्जरी कर बचाई जिंदगी

युवाओं का उत्साह देखकर बोले सीएम धामी (uttarakhand Youth Agniveer Dialogue)

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि उनका जोश और ऊर्जा उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश विकास की नई गति से आगे बढ़ा है और अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसी परिवर्तनकारी दौर में उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर मिला है। किसी भी राज्य के विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता और सुशासन सबसे जरूरी होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने चुनावी मिथकों को तोड़ते हुए स्थिर सरकार और विकास की राजनीति को चुना है।

भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक पर कांग्रेस पर साधा निशाना (uttarakhand Paper Leak Issue)

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय दरोगा और पटवारी जैसी भर्तियों के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन उस समय दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने भर्ती घोटालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में युवाओं को बिना किसी सिफारिश और भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। पहले जहां भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, वहीं अब सामान्य परिवारों के प्रतिभाशाली युवा सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।

अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल (uttarakhand Agniveer Special Cell)

मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए एक विशेष सेल स्थापित करेगी, जिससे सेना से लौटने वाले युवाओं को रोजगार और अन्य सुविधाओं में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री भी अग्निवीरों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं और विभिन्न राज्यों की सरकारें इस दिशा में काम कर रही हैं। उत्तराखंड सरकार भी इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएगी।

सैन्य परिवार से होने का किया जिक्र (uttarakhand CM Dhami Military Background)

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका संबंध स्वयं एक सैन्य परिवार से है, इसलिए वे सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं तथा चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि पहले घोषित नीति के अनुसार सेना से वापस लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करने की दिशा में कार्य करेगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: ड्यूटी से लौट रहे उत्तराखण्ड वन विभाग के संविदा कर्मी की गई जिंदगी

पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी (uttarakhand Government Jobs)

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य सरकार ने 34 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, खेल, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है और सरकार उनकी क्षमता को राज्य के विकास की सबसे बड़ी शक्ति मानकर आगे बढ़ रही है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले राजनीतिक हलचल तेज (Rahul Gandhi Visit uttarakhand)

राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित हुआ, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शाम पांच बजे छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों के चलते राजधानी का राजनीतिक माहौल भी गर्म बना हुआ है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा उत्तराखंड को रोजगार, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top