Connect with us
Rahul Gandhi Dehradun Visit: Student Interaction and Key Congress Strategy Meeting meet Amar Mehta family
Image : social media ( Rahul Gandhi Dehradun visit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: देहरादून में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन, छात्रों से संवाद के साथ नेताओं संग करेंगे मंथन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: देहरादून में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन, छात्रों से संवाद के साथ नेताओं संग करेंगे मंथन

1 min read

|Rahul Gandhi Dehradun Visit|
देहरादून में राहुल गांधी का बड़ा दौरा: छात्रों से करेंगे सीधा संवाद, चुनावी रणनीति पर भी रहेगा फोकस

|Rahul Gandhi Dehradun Visit| लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपने बहुप्रतीक्षित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से एयरपोर्ट परिसर कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़े :Uttarkashi news today: उत्तरकाशी 1.8 लाख की स्मैक के साथ तस्कर अमित रावत गिरफ्तार

अमर मेहता के परिवार से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना (Amar Mehta Condolence)

देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कांग्रेस के दिवंगत नेता अमर मेहता के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर हुए एक हादसे में अमर मेहता का निधन हो गया था।

राहुल गांधी ने कहा कि अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इस कठिन समय में पूरी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

बदरीनाथ धाम की पारंपरिक भोजपत्र माला से हुआ स्वागत (Bhojpatra Garland)

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी को भगवान श्री बदरीनाथ धाम की पारंपरिक भोजपत्र माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समय में किया गया बदलाव (Programme Update)

अमर मेहता के निधन के बाद राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पहले उनका देहरादून आगमन शाम 5 बजे प्रस्तावित था, जिसे बाद में दोपहर करीब 1:30 बजे कर दिया गया। वहीं छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम पहले शाम 7 बजे निर्धारित था, जिसे संशोधित कर शाम 5 बजे आयोजित किया गया।

छात्रों की गूंज’ में रिकॉर्ड पंजीकरण, 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने दिखाई रुचि (Students Ki Goonj)

कांग्रेस के अनुसार ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। राहुल गांधी बन्नू कॉलेज ग्राउंड (बन्नू स्कूल ग्राउंड) में छात्रों को संबोधित करेंगे और उनके साथ सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दूर-दराज के जिलों से भी पहुंचे छात्र (Youth Participation)

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र देहरादून पहुंचे हैं। पौड़ी जिले से आए छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पूर्व छात्र नेता आस्कर रावत ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में युवाओं और छात्रों के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मुद्दों को राहुल गांधी लगातार सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहे हैं। इसी वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनेक छात्र इस कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे हैं।

पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर होगी अहम बैठक (Election Strategy)

छात्रों के कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी मसूरी रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और भविष्य की राजनीतिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा सिंह ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल छात्रों से संवाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संगठनात्मक विषयों पर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school Holiday: पिथौरागढ़ में 17 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्था, सिर्फ पंजीकृत छात्रों को मिलेगा प्रवेश (Security & Registration)

कार्यक्रम स्थल पर छात्रों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पंडाल में मंच एक ओर बनाया गया है, जहां केवल राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। ग्राउंड का आकार सीमित होने के कारण छात्रों के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों को पूरे आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, पर्याप्त पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि पंडाल में प्रवेश केवल पंजीकृत छात्रों को ही दिया जाएगा। जिन छात्रों ने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए भी कार्यक्रम स्थल पर हेल्प डेस्क और क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top