Connect with us
tehri garhwal pregnant women neetu panwar died in referal system ghansali bhilangna uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया Neetu panwar tehri news

UTTARAKHAND NEWS

Tehri news: बदहाल सिस्टम की भेंट चढ़ी प्रसूता घनसाली की प्रसूता नीतू पंवार रेफर के दौरान तोड़ा दम

tehri garhwal pregnant women neetu panwar died in referal system ghansali bhilangna uttarakhand latest news today: भिलंगना ब्लॉक में फिर टूटी उम्मीद: लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आठ माह की गर्भवती नीतू पंवार ने रास्ते में दम तोड़ा

tehri garhwal pregnant women neetu panwar died in referal system ghansali bhilangna uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा आए दिन ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। अब तक ना जाने कितने ही गर्भवती महिलाओं, बीमार युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गो को काल का ग्रास बना चुकी पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और ऐसी ही दुखद खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र से सामने आ रही है जहां भिलंगना ब्लॉक में स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों ने एक और जिंदगी लील ली।

दरअसल श्रीकोट गांव की 24 वर्षीय नीतू पंवार, जो आठ माह की गर्भवती थी, को सीएचसी बेलेश्वर से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन ढाई घंटे की कठिन यात्रा के दौरान फकोट के पास ही उसकी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और ग्रामीणों में स्वास्थ्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें- Tehri news: बदहाल सिस्टम की भेंट चढ़ी प्रसूता घनसाली की रवीना कठैत ने प्रसव के बाद तोड़ा दम

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच में मिली गंभीर जटिलताएँ ghansali latest news today 

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना विकासखण्ड के घनसाली क्षेत्र के श्रीकोट गांव निवासी नीतू पंवार पत्नी दीपक पंवार की बीते मंगलवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर 8 माह की गर्भवती नीतू को परिजन करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच में बताया कि नीतू के शरीर में अत्यधिक सूजन (एडिमा) थी और ब्लड प्रेशर भी सामान्य से काफी ज्यादा पाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, नियमित जांच न होने के कारण नीतू की स्थिति गंभीर हो चुकी थी, जिसके चलते उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal news: बदहाल रेफरल सिस्टम घनसाली की अनीशा रावत ने प्रसव के बाद तोड़ा दम

परिजनों का आरोप—“समय पर सही इलाज मिलता तो नीतू बच सकती थी” bhilangna latest news today tehri garhwal 

परिवार का कहना है कि इंजेक्शन देने के बाद भी डॉक्टरों ने रास्ते में किसी अन्य अस्पताल से दिखाने की सलाह दी। अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को मजबूरी में निजी वाहन से ही नीतू को ले जाना पड़ा। लेकिन फकोट के पास उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया है कि नीतू के पति दीपक पंवार बहरीन में नौकरी करते हैं। कुछ महीनों पहले तक नीतू भी उनके साथ वहीं रह रही थी और प्रसव के लिए हाल ही में गांव लौटी थी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से हाईकोर्ट नाराज DG सचिव को भेजा नोटिस

लगातार तीन महीनों में तीन गर्भवती महिलाओं की मौत—ग्रामीणों में गुस्सा tehri garhwal latest news today 

भिलंगना क्षेत्र में रेफरल के दौरान लगातार हो रही मौतों ने स्थानीय लोगों में आक्रोश भर दिया है। सिर्फ तीन महीनों में तीन प्रसूताओं ने दम तोड़ा। जिनमें बीते 6 सितंबर को क्षेत्र के पिलखी अस्पताल में एक अन्य महिला अनीशा रावत ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन 15 सितंबर को उसकी भी मौत हो गई थी। इसके बाद बीते अक्टूबर माह की 24 तारीख को इसी पिलखी अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला रवीना कठैत ने दम तोड दिया था। अब बीते रोज क्षेत्र में एक और गर्भवती नीतू पंवार की जिंदगी चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ये घटनाएँ स्वास्थ्य ढांचे की लापरवाही का बड़ा प्रमाण हैं और इस क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव लगातार जानें ले रहा है।
यह भी पढ़ें- चौखुटिया में आपरेशन स्वास्थ्य की गूंज बदहाल सिस्टम सुधारने को महिलाओं बुजुर्गो ने भरी हुंकार

घटना की जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम गठित tehri garhwal breaking news 

नीतू की मौत के बाद सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में शामिल हैं- एसीएमओ डॉ. जितेंद्र भंडारी, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस. मोहन सती, गायनोकॉलॉजिस्ट डॉ. पूर्वी भट्ट। बताया गया है कि यह टीम नीतू के प्रसव-पूर्व इतिहास, उपचार प्रक्रिया, रेफर दस्तावेज़, सीएचसी की कार्यशैली और घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गहन पड़ताल कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। इस संबंध में सीएमओ का यह भी कहना है कि “मरीज का बीपी और सूजन अत्यधिक बढ़ा हुआ था, इसलिए उसे हायर सेंटर भेजा गया। दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।”
यह भी पढ़ें- Gairsain news: पति कारगिल में तैनात गैरसैंण में बदहाल सिस्टम ने ले ली जच्चा-बच्चा की जिंदगी

ग्रामीणों की मांग—एंबुलेंस, विशेषज्ञ डॉक्टर और मजबूत स्वास्थ्य ढांचा tehri garhwal uttarakhand referal system 

स्थानीय लोग साफ कह रहे हैं कि लगातार हो रही मौतें किसी संयोग का परिणाम नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर कमी इसका कारण है। ग्रामीणों ने सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, समय पर एंबुलेंस की सुविधा, रेफरल प्रक्रिया में सुधार जैसे ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग रखी है। इन्हीं मांगों को लेकर पिलखी क्षेत्र में बीते 25 दिनों से अनशन भी चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Chamoli News: एक फौजी को स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पड़ी भारी खो दिया डेढ़ वर्ष का बेटा

परिवार शोक में डूबा, पति के लौटने का इंतजार uttarakhand health system latest news today 

नीतू का शव फिलहाल मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। उम्मीद है कि उसका पति दीपक पंवार बुधवार तक घनसाली लौट आएंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। नीतू की अचानक मृत्यु ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और एक बार फिर उत्तराखंड की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई सामने ला दी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand hospital: पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अस्पतालों में 80% डॉक्टरों की कमी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!