Connect with us
primary school Kathaul teacher pratap bisht died suicide case tanakpur champawat uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया pratap bisht teacher champawat

UTTARAKHAND NEWS

Tanakpur Champawat News: चम्पावत शिक्षक प्रताप बिष्ट ने स्कूल कक्ष में खत्म कर दी अपनी जिंदगी

primary school Kathaul teacher pratap bisht died suicide case tanakpur champawat uttarakhand latest news today: स्कूल कक्ष में औपबंधिक शिक्षा मित्र का शव मिलने से इलाके में मातम, देर रात की घटना का संदेह

primary school Kathaul teacher pratap bisht died suicide case tanakpur champawat uttarakhand latest news today: राज्य के चम्पावत जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। बताया गया है कि चंपावत जिले के दूरस्थ तल्लापाल–बिलौना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कठौल से में तैनात 50 वर्षीय औपबंधिक शिक्षा मित्र प्रताप सिंह बिष्ट का शव कक्षा के भीतर पंखे से लटका मिला। बच्चों के स्कूल पहुंचते ही यह दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- Rudrapur teacher news: अल्मोड़ा की शिक्षिका रूद्रपुर में आग में जली ग‌ई जिंदगी हत्या का शक

कमरे में ही रहते थे शिक्षक, देर रात की घटना मानी जा रही champawat teacher news today

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के बुड़म गांव निवासी प्रताप सिंह बिष्ट, पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह, प्राथमिक विद्यालय कठौल में लंबे समय से कार्यरत थे और स्कूल परिसर के एक कमरे में ही रहते थे। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे और दरवाजा भीतर से बंद मिला तो उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। खिड़की से झांकने पर शिक्षक को फंदे पर लटका देखकर बच्चे घबरा गए और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रीठासाहिब थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और मृतक के बड़े बेटे सुनील सिंह की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
यह भी पढ़ें- Bageshwar News: GGIC बागेश्वर अतिथि शिक्षिका हंसा पांडेय ने खत्म कर दी अपनी जीवन लीला

तनाव के कोई संकेत नहीं, परिवार और ग्रामीण सदमे में tanakpur champawat latest news today

इस संबंध में जूनियर हाईस्कूल कठौल के शिक्षक पीयूष शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम उनकी प्रताप सिंह से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान प्रताप सिंह सामान्य थे और किसी भी तनाव में दिखाई नहीं दिए। मूल रूप से प्रताप सिंह बुड़म गांव के निवासी थे, जो कठौल से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शिक्षक की अचानक मौत से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी भगवती देवी दो बेटों के साथ टनकपुर के पंचायतघर क्षेत्र के पास रहती हैं, जबकि उनका तीसरा बेटा कुछ वर्ष पहले अग्निवीर सेवा में भर्ती हुआ था।
यह भी पढ़ें- Haldwani news: हल्द्वानी में खटीमा की 22 वर्षीय शिक्षिका ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव, पुलिस जांच में जुटी tanakpur news live today

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया है।‌ रीठासाहिब थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआई भुवन पांडे के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
यह भी पढ़ें- Thalisain Pauri News: पौड़ी थलीसैंण शराबी शिक्षक का विडियो वायरल जांच के आदेश जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!