Connect with us
Women ginni devi died in guldar attack khirsu block pauri Garhwal Uttarakhand latest news today
सांकेतिक फोटो Pauri Garhwal guldar attack

Home / UTTARAKHAND GULDAR / Khirsu Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल खिर्सु ब्लाक में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

UTTARAKHAND GULDAR पौड़ी गढ़वाल

Khirsu Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल खिर्सु ब्लाक में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

1 min read

Women ginni devi died in guldar attack khirsu block pauri Garhwal Uttarakhand latest news today: पौड़ी में वन्यजीव आतंक फिर बढ़ा: घास काटने गई महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर मौत

Women ginni devi killed died in guldar attack khirsu block pauri Garhwal Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव–वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी भालू तो कभी गुलदार और कई बार बाघ, लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने पहाड़ी इलाकों के लोगों की चिंता और दहशत दोनों को बढ़ा दिया है।

ताज़ा मामला राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू ब्लॉक से सामने आया है, जहां एक महिला को आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है। इस घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है। दहशतज़दा ग्रामीणों ने वन विभाग और सरकार से आदमखोर गुलदार के हमले को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मुनस्यारी में भालू नहीं शैतान ने खत्म की तल्ला जौहार की बसंती शाही की जिंदगी

खेतों की ओर गई महिला पर घात लगाकर हमला khirsu guldar attack news today 

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में गुरुवार शाम 45 वर्षीय गिन्नी देवी रोज की तरह घर से लगभग 300 मीटर दूर खेतों में घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा गुलदार अचानक उनके ऊपर टूट पड़ा। हमला इतने तेजी से हुआ कि महिला को बचने का कोई अवसर तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल फैल गया है। लोग खेतों और जंगल के आसपास जाने से भी घबरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गुलदार हुआ बदनाम बेटी देहरादून में मिली प्रेमी के साथ परिजन मचाते रहे निवाला बनाने का शोर

ग्रामीणों में बढ़ती चिंता, प्रशासन से कार्रवाई की मांग pauri Garhwal khirsu block news today 

गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तुरंत और प्रभावी उपाय करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों के अनुसार, टीम क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों को ट्रैक करेगी और गांव के आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले जंगल की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag guldar: रूद्रप्रयाग गौशाला जा रहे मनबर बिष्ट को गुलदार ने बनाया निवाला

पहले भी भालू ने किया था हमला, वन्यजीवों की सक्रियता से दहशत दोगुनी pauri Garhwal latest news today 

आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पौड़ी जिले में वन्यजीवों की सक्रियता पहले से ही चिंता का विषय बनी हुई है। 17 नवंबर को बीरोंखाल ब्लॉक के जिवई गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है। इन लगातार हो रही घटनाओं ने ग्रामीणों के मन में गहरी दहशत पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि वे अब जंगल ही नहीं, बल्कि अपने खेतों में काम करने से भी डरने लगे हैं कि न जाने किस समय कौन-सा जंगली जानवर सामने आ जाए।
यह भी पढ़ें- Champawat guldar attack: चम्पावत गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला 2 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top