Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड बुलेटिन

देहरादून

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी बनी उत्तराखण्ड में बीजेपी की स्टार प्रचारक, वोट मांगने मैदान में उतरेंगीं




जहाँ प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में अपनी अपनी कुर्सी के लिए घमासान मचा हुआ है वही अब फिल्म एवं टीवी कलाकार हिमानी भट्ट शिवपुरी नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी। हिमानी को भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। 46 स्टार प्रचारकों की रविवार को सूची जारी कर चुकी भाजपा ने सोमवार को हिमानी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम भी जोड़ दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार निकाय चुनाव के लिए सभी स्टार प्रचारकों के प्रदेशभर में कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं।




बता दे की चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार गठित स्टार प्रचारकों की सूची में विधायक धामी और हिमानी शिवपुरी को भी शामिल किया गया है। अब इस सूची में कुल 48 नाम हैं। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों के पूरे प्रदेश में कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही डॉ. भसीन ने यह भी जानकारी दी कि भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक 31 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी।
ये भी रहेंगे स्टार प्रचारक – स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सहमंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, बिसन सिंह चुफाल, मनोहर कांत ध्यानी, पूरन चन्द्र शर्मा, बची सिंह रावत, संजय कुमार, नरेश बंसल, खजानदास, गजराज सिंह बिष्ट, हरबंस कपूर, प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, यशपाल आर्या, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनय रूहेला, नीलम सहगल, राजेश कुमार, खिलेंद्र चौधरी, श्यामवीर सैनी, कुंदन लटवाल, राम किशन सिंह रावत, मजहर नईम नवाब, कैलाश पंत, भगवात प्रसाद मखवाना, विश्वास डाबर, डा. देवेंद्र भसीन, कल्पना सैनी, अनिल गोयल और बलराज पासी शामिल हैं।




सत्ता की दौड़ शुरू ,दावतों का जोर शुरू-  सत्ता के दौड़ है तेज , दावतों का दौर हुआ शुरू जी हाँ निकाय चुनाव की भिड़ंत में उतरे प्रत्याशियों ने अपनी अपनी पार्टियों  का प्रचार प्रसार का दौर शुरू कर दिया है। अब तो गली गली में पार्टीयो का शोर है , और दावतों का भी जोर है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पूरी कोशिश है कि किसी तरह से लोगों का भरोसा जीत लिया जाए और प्रचार – प्रसार को और मजबूत किया जाए। कल तक जो गली-मोहल्ले सुनसान दिखते थे, वह अचानक पार्टीयो के बागानों में तब्दील हो चुके है। प्रत्याशियों के घरो में तो सुबह छह बजे से लेकर देर रात तक ऐसा नजारा है, मानों यहां कोई शादी-समारोह चल रहा हो। इतना ही नहीं प्रत्याशियों के परिजनों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।




Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top