Connect with us
Dehradun News Hindi
सांकेतिक फोटो Dehradun News Hindi

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news: उत्तराखंड सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड बुलेटिन

Uttarakhand news: उत्तराखंड सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर की गई जिंदगी

1 min read

Dehradun news hindi: सचिवालय मे एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधीक्षण अभियंता की चली गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम….. 

Dehradun news hindi : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर प्रभारी अधीक्षण अभियंता लोनिवी मुख्यालय में तैनात मूलचंद गुप्ता बीते मंगलवार की शाम सचिवालय मे आयोजित एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी इस दौरान उन्हें अचानक से सचिव कक्ष के बाहर दिल का दौरा पड़ा जिसके कारण वह नीचे गिर पड़े। तभी अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : शादी में डांस करते हुए 19 वर्षीय युवक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम, विडियो हुई वायरल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के सचिवालय में बीते मंगलवार को एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधीक्षक अभियंता 56 वर्षीय मूलचंद गुप्ता करीब पौने 4 बजे लोनिवी सचिव के कक्ष के पास जैसे ही पहुँचे तो वो चक्कर खाकर गिर पड़े। इस दौरान अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें तत्काल सचिवालय स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर और दवा दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की मूलचंद गुप्ता लोनिवी मुख्यालय मे तैनात थे जो बीते मंगलवार को बैठक मे शामिल होने के लिए सचिवालय पहुंचे थे। इस घटना के बाद से उनके परिजन सदमे में है। वही इस दुखद घटना पर सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली समेत अन्य अधिकारियों ने गहरा दुख जताया है। बताते चलें उत्तराखंड समेत देशभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण अभी तक कई लोगों ने अपनी जिंदगियां गवाई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top