Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / अल्मोड़ा की कृतिका को टिकट टू बॉलीवुड

उत्तराखण्ड बुलेटिन

अल्मोड़ा की कृतिका को टिकट टू बॉलीवुड

1 min read

अल्मोड़ा की कृतिका को टिकट टू बॉलीवुडएक फिल्म की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान के साथ कृतिका- फोटो साभार : अमर उजाला-




शहर की बेटी कृतिका पांडे को अनूप सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बिच्छू का मंत्र’ से बॉलीवुड का टिकट मिल गया है। इस फिल्म में वह इरफान खान, वहिदा रहमान जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ नजर आएंगी। फिल्म के जुलाई तक रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में वह मुस्लिम लड़की के किरदार में हैं। इसके अलावा कृतिका बतौर मुख्य सहायक निर्देशक लघु फिल्म का निर्देशन भी कर चुकी हैं। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे से अभिनय में परास्नातक कर चुकीं कृतिका पांडे पिछले साल हुए ऑडीशन के बाद इस फिल्म के लिए चुनी गई थीं। कृतिका ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, स्विटरलैंड में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हो चुका है। इस साल के जुलाई तक फिल्म भारत में रिलीज होगी। अनुभव की जहां तक बात है तो कृतिका ने कई शार्ट फिल्मों में भी काम किया है। उनकी अदाकारी से सजी लघु फिल्म ‘एक अंतिम प्रश्न’ को 2015 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें वह पत्रकार का रोल निभा चुकी हैं। लड़कियों में पीरियड को लेकर आने वाली समस्याओं पर बतौर मुख्य सहायक निर्देशक उन्होंने ‘उसका पहला समय’ नाम से शार्ट फिल्म भी बनाई है, जिसे यूके एशियाई फिल्म महोत्सव के लिए चयनित किया गया है।

सौजन्य से(अमर उजाला) : https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/almora-s-kirtika-to-ticket-to-bollywood   

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top