UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand police news: राजस्थान के बदमाशों ने उत्तराखण्ड पुलिस पर की फायरिंग
1 min read
Uttarakhand police firing today: राजस्थान से आए पांच बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस पर वरसाई गोलियां, मुठभेड़ में एक घायल 3 फरार
Uttarakhand police news: Criminals from Rajasthan opened fire on Uttarakhand police firing today in dehradun Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आए कुछ बदमाश लगातार प्रदेश का माहौल खराब करने में तुले हुए हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है, जहां पर पुलिस चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार में सवार पांच बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार की। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि तीन आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी भाटिया बनी डिप्टी कलेक्टर, PCS परीक्षा में हासिल की पांचवीं रैंक
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के नयागांव चौकी बैरियर के पास पुलिस प्रशासन द्वारा नाकेबंदी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी इस दौरान पुलिस की टीम द्वारा राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया। इतने में कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देख रुकने के बजाय बैरियर पर जोरदार टक्कर मारी और सेलाकुई की तरफ भाग निकले।
तीन आरोपी फरार ( dehradun breaking news)
पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बदमाशों का पीछा किया और पुलिस को आता देख बदमाश कार लेकर चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे। हालांकि रामगढ़ के रपटे काजवे पर उन्होंने गाड़ी छोड़ दी और इसके बाद पांचो बदमाश नदी की तरफ दौड़ने लगे। पुलिस प्रशासन ने बदमाशों को नदी में ही घेर लिया इसके बाद बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। पुलिस प्रशासन की टीम ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़कर दबोच लिया। इस बीच तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
आरोपी अस्पताल में भर्ती ( dehradun crime news)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हुए ,जिन्होंने मुठभेड़ में घायल आरोपी को प्रेम नगर चिकित्सालय पहुंचाया। इसके बाद आरोपी को दून अस्पताल रेफर किया गया।
कार हथियार दोनों जब्त (dehradun city crime)
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे खोका और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई राजस्थान नंबर की स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए को मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान (dehradun news today)
राजस्थान के ग्राम अखरोट तहसील व थाना मण्डावर जिला दौसा के रहने रिंकू मीणा (30) जो मुठभेड़ में घायल है और विनोद कुमार मीणा (32) निवासी ग्राम व पोस्ट झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी मुठभेड़ में घायल हुए मुख्य आरोपी रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या सहित कई अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त विनोद मीणा के खिलाफ भी राजस्थान में कई गंभीर और अपराध दर्ज हैं।
