UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
1 min read
Uttarakhand news today: मायके जाने के लिए बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता, परिजन चिंतित
Uttarakhand news today: Woman Rinki sharma travelling in a roadways bus toPauri goes missing with her child uttarakhand breaking news today:उत्तराखंड में महिलाओं बच्चों के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है, ऐसी ही कुछ खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है जहां पर अपने ससुराल से मायके लौट रही महिला बच्चे समेत लापता हो गई। महिला व बच्चे के लापता होने के बाद से उनके परिजन बेहद चिंतित हैं जिन्होंने पुलिस प्रशासन के पास दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़े :टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी भाटिया बनी डिप्टी कलेक्टर, PCS परीक्षा में हासिल की पांचवीं रैंक
बात दें उत्तर प्रदेश के अफजलगढ़ मीरापुर नॉर्थ थाना धामपुर बिजनौर निवासी सतेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र विजय शर्मा का विवाह लगभग 8 साल पहले रिंकी शर्मा से हुआ था। 27 वर्षीय रिंकी शर्मा पौडी जिले के गौलीखाल सेंडली की रहने वाली है जिनका एक पुत्र भी है। सतेंद्र ने बताया कि उनका बेटा मेरठ में नौकरी करता है।
देवर ने भाभी को मायके जानें के लिए बैठाया था बस में ( pauri Garhwal news today)
बीते 1 जून की सुबह करीब 7:30 बजे सतेंद्र की बहू रिंकी राजी खुशी अपने बेटे 6 वर्षीय नितिन शर्मा के साथ अपने मायके के लिए निकली थी। रिंकी को बस में उसके देवर ने बैठाया था। इस दौरान रिंकी कालागढ़ से रामनगर जाने वाली रोडवेज बस में बैठी थी। लेकिन अभी तक रिंकी अपने मायके नहीं पहुंची है और ना ही रिंकी का फोन लग रहा है। रिंकी के फोन ना लगने और फोन बंद आने के कारण परिजन बेहद चिंतित है जिन्होंने पुलिस प्रशासन के पास रिंकी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news – देवप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर पर पलटी
बच्चे संग लापता हो गई रिंकी फोन भी आ रहा बंद
रिंकी के ससुर सतेंद्र शर्मा ने अपनी बहू की गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस प्रशासन व सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। यदि किसी को भी रिंकी के बारे में कुछ भी जानकारी मिलती है तो वो 7818028527 पर संपर्क कर सकते हैं।
महिला का हुलिया : कद लगभग 5 फीट 3 इंच
रंग : सावला
वस्त्र : हरे रंग का सलवार सूट पैरों में सैंडल पहने हुए
