Connect with us
Almora News: Guldar took the old woman, the forest department found her alive from the forest

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: लोग बोले महिला को ले गया गुलदार, वन विभाग ने जंगल से जिंदा ढूंढ निकाला

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: लोग बोले महिला को ले गया गुलदार, वन विभाग ने जंगल से जिंदा ढूंढ निकाला

1 min read

Almora Guldar News: गांव वालों ने समझा वृद्ध महिला को ले गया गुलदार वन विभाग की टीम ने जंगल से जिंदा ढूंढ निकाला

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में जिस बुजुर्ग महिला को लोग गुलदार के मारने का अंदेशा जता रहे थे। उसे वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने जिंदा ढूंढ लिया।गौरतलब है कि बीते मंगलवार की शाम द्वाराहाट कस्बे से करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम नाहर (छब्बीसा) तहसील द्वाराहाट निवासी शांति देवी पत्नी विपिन चन्द्र पाठक अचानक अपने घर से ग़ायब हो गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी कि महिला को आंगन से गुलदार घसीट कर ले गया। इस पर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। रात में ही महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया। (Almora Guldar News)

यह भी पढिए:उत्तराखंड: कमलेश्वर मंदिर में घुसा गुलदार मचा हड़कंप वीडियो आई सामने

वन विभाग की टीम रात भर महिला की तलाश में जुटी रही जिसके लिए अल्मोड़ा से भी कई आला अफसर मौके पर पहुंचे। बीते बुधवार दिन में द्वाराहाट रानीखेत रेंज के अलावा राजस्व विभाग की 50 से अधिक लोगों की टीम महिला की तलाश में जुटी शाम को महिला घर से 1 किलोमीटर के दायरे में एक गधेरे के पास बैठी हुई मिली जिसके बाद गांव के लोगो के साथ ही वन विभाग टीम और बुजुर्ग महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला जंगल लकड़ी लेने गई थी और शाम होने की वजह से रास्ता भटक गई जिसके चलते वह वही जंगल में ही कहीं बैठ गई।
यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: पहाड़ पहुंची रहस्यमई बीमारी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top