Connect with us
Anjali Rawat of Uttarakhand became the All India Topper of SSC Stenographer Group D Exam

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की अंजलि रावत बनी एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी परीक्षा की ऑल इंडिया टॉपर

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड की अंजलि रावत बनी एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी परीक्षा की ऑल इंडिया टॉपर

1 min read

Anjali Rawat SSC Stenographer: पौड़ी गढ़वाल की अंजलि रावत ने कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर ग्रेड डी ऑल इंडिया लेवल पर हासिल की नंबर वन रैंक

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि एसएससी स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा 11 से 15 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी।रिजल्ट के घोषित होने के बाद उत्तराखंड की  बेटी ने चयनित होकर राज्य के साथ ही परिवार का नाम रोशन किया है ।बताते चले कि राज्य की इस बेटी ने कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर ग्रेड डी आल इंडिया लेवल पर टॉप रैंक 1 हासिल की है।

जी हां हम बात कर रहे है पौड़ी गढ़वाल जिले की असवालस्यूं पट्टी गांव रिंगौड की रहने वाली 22 वर्षीय अंजली रावत की।जो अब जल्द ही मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स मे ज्वाइन करेंगी।बता दे कि मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से विदेश में भारतीय दूतावास में नौकरी करने के अवसर मिलते हैं।अंजली ने अन्य युवाओ के लिए भी मिसाल कायम की है।उनके चयन पर जहां परिवार मे खुशी का माहौल है ,वही घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। (Anjali Rawat SSC Stenographer)

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top