Connect with us
uttarakhand land sale govt land sold for ₹100; now, bulldozers will raze 200 houses Kichha udham Singh Nagar
Image : सांकेतिक फोटो ( uttarakhand land sale)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news hindi: उत्तराखण्ड 100 रूपए में बेच दी सरकारी जमीन अब 200 मकानों पर चलेगा बुल्डोजर

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news hindi: उत्तराखण्ड 100 रूपए में बेच दी सरकारी जमीन अब 200 मकानों पर चलेगा बुल्डोजर

1 min read

uttarakhand land sale: उत्तराखंड में 100 रुपये के स्टांप पर बेची सरकारी जमीन, अब 200 भवनों पर चलेगा बुलडोजर, आदेश जारी

uttarakhand land sale govt land sold for ₹100; now, bulldozers will raze 200 houses Kichha udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर किच्छा हाईवे के किनारे बसे पहाड़गंज में कई साल पहले अतिक्रमण का पहाड़ तैयार हुआ। इतना ही नहीं बल्कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने 200 भवनों को अब धवस्त करने की तैयारी चल रही है ,जिन्हें ₹100 के स्टांप पर बेचा गया था।

यह भी पढ़े :Pati panchayat election result: पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव चौथी बार रिकांउटिग से हलचल

बता दें उधम सिंह नगर जिले की घनी आबादी वाले किच्छा हाईवे किनारे बसे पहाड़गंज में कई साल पहले लोगों ने अतिक्रमण किया। उस समय सियासी संरक्षण में दर्शन सिंह नाम के व्यक्ति ने बेखौफ होकर सरकारी भूमि पर प्लांटिंग कर बाहर से आए लोगों को बसाया। भूमि सरकारी थी जिनकी रजिस्ट्री और दाखिल खारिज नहीं हो सकती थी, ऐसे में उन्होंने ₹100 के स्टांप पर लोगों को यहां बसाने का बड़ा खेल खेला।

लोगों की उड़ने लगी हैं नींदे (udham singh nagar news today)

उत्तर प्रदेश के रामपुर बहेड़ी आदि क्षेत्रों के लोगों ने 10-10-20 लाख रुपए में जमीन खरीद कर अपने आलीशान भवन खड़े किए। इतना ही नहीं बल्कि इसे सियासी दबाव कहिए या फिर लालच किसी ने भी इतनी बड़ी आबादी को बसने से रोकने की जरूरत नहीं समझी। हालांकि शासन सत्ता और समय बदला तो तब की गलती अब लोगों पर भारी पडने जा रही है। सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे का प्रथम सर्वे में 350 भवन चिन्हित किए गए हैं ,जिनमे 200 भवनों की सुनवाई पूरी होने के बाद उनको तोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। जबकि 199 भवन स्वामियों को आदेश तालीम भी कर दिए गए हैं।

1 जुलाई से अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर (udham singh nagar news)

1 जुलाई से अतिक्रमण के इस पहाड़ पर सरकारी बुलडोजर चलाने की तैयारी है, जिसके लिए आदेश स्पष्ट किए गए हैं कि 1 जुलाई तक हर हालत में इस क्षेत्र को खाली कर दिया जाए। यदि फिर भी कोई अतिक्रमणकारी अपने भवन को खुद नहीं तोड़ता है तो प्रशासन उस पर कार्यवाही करेगा। जैसे-जैसे एक जुलाई नजदीक आ रहा है वैसे ही वहां रह रहे लोगों की नींद उड़ने लगी है।

सरकारी भूमि पर बसे लोगों ने रखी अपनी बात

सरकारी भूमि पर बसे लोगों का कहना है, कि इसमें हमारा क्या दोष है हमने तो दर्शन सिंह से 7 साल पहले 6 लाख रुपए में 100 गज जमीन खरीदी थी। मूल रूप से हम रामपुर जिले के रहने वाले है सही जमीन मिल गई तो हमने अपने रिश्तेदारों को भी दिला दी। जब सरकारी जमीन बेची जा रही थी इस पर तब कार्यवाही होनी चाहिए थी अब जब वहां पर लोगों के आशियाने बस गए हैं तब 8-10 साल बाद उनको उजाडा जा रहा है जो समझ से परे है।

यह भी पढ़े :Mussoorie car Accident today: मसूरी गहरी खाई में गिरी कार 4 की मौत

निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण न हटने पर कार्यवाही की तैयारी

अतिक्रमण करने वालों ने बताया की उन्होंने भूमि दर्शन सिंह से खरीदी उसका भवन भी इसी भूमि पर बना हुआ है और विद्युत कनेक्शन भी इन लोगों ने ले रखे हैं। इन सभी मामलों की जांच को कमेटी बनाई गई है ,जिसमें एसडीएम रुद्रपुर अध्यक्ष , तहसीलदार समेत AE प्राधिकरण भी शामिल है। अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर पंकज उपाध्याय ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले चाहे कोई भी हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सभी लोगों को नोटिस दे दिए गए हैं और निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण न हटने पर कार्यवाही की तैयारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top