Connect with us
Bageshwar news today: A ghost temple has been built in a govt school GIC kausani uttarakhand live
Image : social media ( Bageshwar news today)

Home / Bageshwar / Bageshwar news today: बागेश्वर सरकारी स्कूल ने बना डाला भूत का मंदिर, शिक्षक कर रहे पूजा

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar news today: बागेश्वर सरकारी स्कूल ने बना डाला भूत का मंदिर, शिक्षक कर रहे पूजा

1 min read

Bageshwar news today: अंधविश्वास की हदें पार, सरकारी स्कूल में बच्चों से वसूली कर बना दिया गया भूत का मंदिर…

Bageshwar news today: A ghost temple has been built in a govt school GIC kausani uttarakhand live: शिक्षा के मंदिर में जहां एक ओर विद्यार्थी ज्ञान की देवी मां सरस्वती का ध्यान करते हुए रोजाना अपने नये दिन की शुरुआत करते हैं, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर जिले से एक अजीबो गरीब व हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसकी चर्चा प्रदेशभर में हो रही है। दरअसल यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, जहां पर स्कूल परिसर में छात्र छात्राओं से ही पैसा वसूल कर भूत का मंदिर स्थापित किया गया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

यह भी पढ़े :Nashik car Accident today: नासिक कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी मे स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं से ही पैसा वसूल किया गया, इतना ही नहीं बल्कि उन पैसों से वहां पर भूत का मंदिर भी स्थापित किया गया है। जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया जिसने इस प्रकरण पर जांच के आदेश दिए हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में करीब 15 साल पहले एक महिला की मौत के बाद शुरू हुआ अंधविश्वास का खेल (Bageshwar news today) 

बताया जा रहा है कि राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में करीब 15 साल पहले एक महिला की फिसलकर मौत हो गई थी। बस इसके बाद से ही उस जगह पर अंधविश्वास फैल गया, कि यहां महिला की आत्मा घूम रही है जो बच्चों को डराती है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार छात्राएं भी बेहोश होने लगी थी। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं की काउंसलिंग भी कराई लेकिन यह प्रक्रिया औपचारिक ही रही।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Police DSP transfer: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 15 DSP ट्रांसफर

अभिभावक शिक्षक संघ ने लगाए आरोप

अभिभावक शिक्षक संघ का आरोप है कि छात्र-छात्राओं से ही वसूली कर परिसर में भूत का मंदिर बनवाया गया है, मंदिर निर्माण के नाम पर प्रत्येक छात्र से 100 रुपये लिए गए। जबकि कुल 218 छात्रों से करीब 21,800 रुपये व शिक्षकों के योगदान से लगभग 25 हजार रुपये जमा किए गए। जनवरी 2026 में स्कूल परिसर में भूत पूजन के लिए मंदिर भी स्थापित कर लिया गया।

भूत के मंदिर में हुई पूजा अर्चना

भूत के मंदिर में बकायदा पूजा अर्चना भी कर ली गई, लेकिन जब यह मामला प्रकाश में आया तो पता चला कि बच्चों से वसूली का पैसा पूरा उपयोग नहीं हुआ। बताते चले इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के 218 छात्र छात्राएं अध्यनरत है जिनसे पैसा लूटा गया है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ताजबर सिंह ने बताया कि सफाई और मंदिर निर्माण के लिए पैसा पीटीए बैठक में अभिभावकों की सहमति से लिया गया ।

अभिभावक और शिक्षकों के सहयोग से बना भूत का मंदिर

अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह भंडारी की माने तो विद्यालय में एक मृत्यु के बाद छात्र डर तथा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसी कारण से 25,000 रुपए से मंदिर का निर्माण किया गया। इसमे अभिभावक और शिक्षकों दोनों का सहयोग रहा है।

अब दोषियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही ( bageshwar news latest)

बागेश्वर के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि स्कूल परिसर में भूत का मंदिर स्थापित करना अंधविश्वास है ,इसमें किसी को शामिल नहीं होना चाहिए था। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध भी एक्शन लिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top