Connect with us
L missing woman news today from mandi Himachal Pradesh with 2 years inocent son DevBhoomi darshan big breaking update
Image : social media ( missing woman news today)

Home / Highlights / Missing woman news today: मंडी में विवाहिता 2 साल के बेटे संग 9 दिन से लापता

Highlights हिमाँचल प्रदेश

Missing woman news today: मंडी में विवाहिता 2 साल के बेटे संग 9 दिन से लापता

1 min read

missing woman news today: मंडी में रहस्यमयी गुमशुदगी: विवाहिता 2 साल के बेटे संग लापता, 9 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Jyoti Kumari Bhardwaj  missing woman news today from mandi Himachal Pradesh with 2 years inocent son DevBhoomi darshan big breaking update: उत्तराखण्ड सहित समूचे देश में विवाहित महिलाओं, नाबालिग किशोरियों और युवतियों के लापता होने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने दो वर्षीय बेटे के साथ बीते नौ दिनों से लापता है। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता अब बेचैनी में बदल चुकी है, वहीं पुलिस के लिए भी यह मामला अब एक पहेली बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े :Haldwani missing girl news today: हल्द्वानी स्कूल ग‌ई 12वीं की छात्रा 11 दिन से लापता

रातों-रात गायब हुई मां-बेटा

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक गोहर थाना क्षेत्र के बाग गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्रवधू ज्योति कुमारी 7 मार्च की रात अपने करीब दो साल के बेटे स्वांश भारद्वाज को साथ लेकर अचानक घर से गायब हो गई।

खिड़की से कूदी महिला (Jyoti Kumari Bhardwaj ) 

घटना का पता परिवार को अगली सुबह चला, जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, लेकिन खिड़की खुली थी। शुरुआती अंदेशा यही लगाया जा रहा है कि महिला खिड़की के रास्ते बाहर निकली और अपने बेटे को साथ ले गई।

तलाश जारी

घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर ससुराल और मायके समेत कई संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

परिवार का कहना है कि इस तरह अचानक बिना बताए घर छोड़ देना कई सवाल खड़े करता है। मां-बेटे की कोई खबर न मिलने से घर में हर दिन चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है।

पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

शिकायत मिलने के बाद गोहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग न मिलना जांच को और जटिल बना रहा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top