Connect with us
Braking news: bhagat singh koshyari again went towards uttarakhand, Governor resignation accepted. 13 new governor list. BHAGAT SINGH KOSHYARI Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: फिर पहाड़ की ओर चले भगतदा (Bhagat Singh koshyari), महाराष्ट्र राज्यपाल का इस्तीफा हुआ मंजूर

उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

उत्तराखण्ड: फिर पहाड़ की ओर चले भगतदा (Bhagat Singh koshyari), महाराष्ट्र राज्यपाल का इस्तीफा हुआ मंजूर

1 min read

Bhagat Singh koshyari Uttarakhand: महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से विदा हुए भगत सिंह कोश्यारी, राष्ट्रपति ने इस्तीफा किया मंजूर, 13 अन्य राज्यों के राज्यपाल बदले….

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है। जहां वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी ने क‌ई महीनों पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। भगत सिंह कोश्यारी मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं एवं राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु माने जाते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्वारा कुल 13 राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल किया है।
यह भी पढ़ें- हरदा ने अपने कुलदेवताओ को किया याद सोशल मीडिया के माध्यम से कहा ” कुल देवी देवता मदद करे”

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की लिस्ट-
(1) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक बनाए गए अरुणाचल प्रदेश के न‌ए राज्यपाल
(2) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बनाए गए सिक्किम के न‌ए राज्यपाल।
(3) सीपी राधाकृष्णनन बनाए गए झारखंड के न‌ए राज्यपाल
(4) शिव प्रताप शुक्ला बनाए गए हिमाचल प्रदेश के न‌ए राज्यपाल
(5) गुलाब चंद कटारिया बनाए गए असम के न‌ए राज्यपाल
(6) रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर बनाए गए आंध्र प्रदेश के न‌ए राज्यपाल, दिया था बाबरी मस्जिद केस में सुप्रीम फैसला
(7) बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के न‌ए राज्यपाल
(8) अनुसुईया उइके बनाए ग‌ए मणिपुर के न‌ए राज्यपाल
(9) एल. गणेशन बनाए गए नगालैंड के न‌ए राज्यपाल
(10) फागू चौहान बनाए गए मेघालय के न‌ए राज्यपाल
(11) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, बनाए बिहार के न‌ए राज्यपाल
(12) रमेश बैस बनाए गए महाराष्ट्र के न‌ए राज्यपाल
(13) ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा बनाए गए लद्दाख के न‌ए उपराज्यपाल
(Bhagat Singh koshyari Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- भगत सिंह कोश्यारी के अनुरोध पर केन्द्रीय रेलवे ने शुरु की मुम्बई से उत्तराखण्ड के लिए नई ट्रेन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top