Highlights उत्तर प्रदेश
Car Accident news today kanpur: कानपुर तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, कार हादसे में 4 की गई जिंदगी
1 min read
Breaking news: car Accident News Today kanpur fell into pond 4 died of agnihotri family: कानपुर में भीषण सड़क हादसा: सास की तेरहवीं संस्कार से लौटते समय ईको कार तालाब में गिरी, 4 की मौत
Breaking news: car Accident News Today kanpur fell into pond 4 died of agnihotri family: इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद हृदयविदारक खबर उत्तराखण्ड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आ रही है जहां तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक लापता बताया जा रहा है। मृतकों में पति-पत्नी, बहू और 2 वर्षीय मासूम पौत्र शामिल हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री और उनका परिवार सास की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए औरैया के सहायल गांव गए थे। शुक्रवार देर शाम लौटते समय उनकी ईको कार शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल होकर सीएचसी पहुंचाए गए। चालक का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
बताया गया है कि यह घटना शुक्रवार देर शाम करीब 7:40 बजे हुई। राजकिशोर अग्निहोत्री, उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशु (35) और पौत्र शिव (2),कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा (45), वानी अग्निहोत्री (3), कान्हा (4), सुधांशु (24) कार में सवार थे। वाहन बैरी गांव के सांचुला माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचित किया।
अस्पताल में पुष्टि
मौके से शव को बाहर निकालकर शिवली सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35), पौत्र शिव (2) को मृत घोषित किया। वहीं घायल हुए कृतिका अग्निहोत्री, सुधा, पत्नी संजय वाजपेई, वानी अगिनहोत्री,पुत्री अंकुर, कान्हा, पुत्र संजय, सुधांशु, पुत्र राजकिशोर का इलाज चल रहा है।
पुलिस का बयान
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि कार हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हुई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। चालक राजकुमार की तलाश जारी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Haldwani missing girl news today: हल्द्वानी स्कूल गई 12वीं की छात्रा 11 दिन से लापता
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
