Connect with us
LPG Gas cylinder price today hike increase rs 60 due to Iran israil war breaking news live
Image : सांकेतिक फोटो ( LPG Gas cylinder price today)

Home / Highlights / LPG Gas cylinder price today: 60₹ महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पड़ी महंगाई की मार

Highlights देवभूमि दर्शन

LPG Gas cylinder price today: 60₹ महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पड़ी महंगाई की मार

1 min read

LPG Gas cylinder price today  : घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, महंगाई की पड़ी मार

LPG Gas cylinder price today hike increase rs 60 due to Iran israil war breaking news live   : ईरान इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹60 महंगा हो गया है, इतना ही नहीं बल्कि नई दरों के साथ अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 हो गई है। बताते चलें यह दरें आज शनिवार से लागू हो गई है। सरकार का दावा है कि युद्ध के चलते पेट्रोलियम उत्पादों पर कोई संकट नहीं है जबकि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश में ईंधन की कमी नहीं है इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: दिसंबर में LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दामों में भारी कटौती

बता दें केंद्र सरकार ने 1 मार्च को पहले वाणिज्यिक सिलेंडर 19 किलोग्राम की कीमतें बढ़ाई थी तब दिल्ली में ₹28 जबकि अन्य महानगरों में 31 रुपए तक सिलेंडर महंगे हो गए थे। अब दिल्ली में 1768.50 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है जबकि 1 फरवरी को भी ₹50 इसके दाम बढे थे। 1 महीने में वाणिज्य सिलेंडर की कीमत 81 रुपए बढ़ गई है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है जिसके तहत दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में यह 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top