Highlights देवभूमि दर्शन
Solar eclipse surya grahan 2026: 17 फरवरी को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण जानें टाइमिंग
1 min read
Solar eclipse surya grahan 2026: 17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण
Solar eclipse surya grahan 2026 on 17 feb know timing effect in india breaking news today:आगामी 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, इतना ही नहीं बल्कि यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होने वाला है जो भारत समेत अन्य कई देशों को छोड़कर अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा। इसके 15 दिन बाद होली पर 3 मार्च को चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: घर में लगाएं सोलर पैनल, बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा, सब्सिडी भी देगी सरकार
बता दें आर्यभट्ट परीक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पूर्व निदेशक डॉक्टर वहाउद्दीन ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 3.26 पर लगना शुरू होगा, जिसमे शाम 5:42 बजे सूर्य का सर्वाधिक हिस्सा ग्रहण की चपेट में रहेगा। वलयाकार ग्रहण की अवधी मात्र 2 मिनट की होगी जबकि शाम 7.57 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
भारत में नहीं देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण ( Solar eclipse)
ग्रहण का अधिकांश हिस्सा अंटार्कटिका के बर्फीले क्षेत्र से देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण लंबाई में 4282 किलोमीटर क्षेत्र में देखा जा सकेगा। बताते चलें चंद्रमा और सूर्य के बीच दूरी अधिक होने के कारण वलयाकार सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है जब इन दोनों के बीच दूरी कम होती है तो पूर्ण सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होती है। इस स्थिति में चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढक देता है। बताया जा रहा है कि अगला सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा जो पूरा सूर्य ग्रहण होगा यह भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
