Connect with us
Bus accident Padma River: passenger Bus falls into Padma River in Bangladesh, 23 died so far, many are missing
फोटो सोशल मीडिया Bus accident Padma River

Home / Highlights / Bus accident padma river: पद्मा नदी में गिरी बस, अब तक 26 की गई जिंदगी, क‌ई लापता

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Bus accident padma river: पद्मा नदी में गिरी बस, अब तक 26 की गई जिंदगी, क‌ई लापता

1 min read

Bus accident Padma River: passenger Bus falls into Padma River in Bangladesh, 26 died so far, many are missing: ईद की खुशियां मातम में बदलीं: पद्मा नदी में बस गिरने से 26 की मौत, कई अब भी लापता

Bus accident Padma River: passenger Bus falls into Padma River in Bangladesh, 26 died so far, many are missing: त्योहार से लौटते सफर ने कुछ ही पलों में त्रासदी का रूप ले लिया। यह बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर बांग्लादेश से सामने आ रही है जहां राजबारी जिले में दौलदिया टर्मिनल पर एक यात्री बस फेरी(बड़ी नाव) पर चढ़ते समय संतुलन खो बैठी और सीधे पद्मा नदी में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

एक झटके में खत्म हुआ सफर

बुधवार शाम करीब 5 बजे के आसपास यह हादसा उस समय हुआ, जब लगभग 40 यात्रियों से भरी बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान एक छोटी नाव से टक्कर के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरे पानी में पलट गई। कुछ सेकंड में पूरा दृश्य चीख-पुकार में बदल गया। जो बाहर खड़े थे, वे बच निकले, लेकिन बस के अंदर बैठे लोग नदी में फंस गए।

रेस्क्यू में समय से जंग

घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर सर्विस, कोस्ट गार्ड और नौसेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। खराब मौसम और तेज बहाव के बीच बचाव अभियान आसान नहीं था। करीब 6 से 7 घंटे की मशक्कत के बाद बस को नदी से बाहर निकाला जा सका। गोताखोरों ने वाहन के अंदर और आसपास से शवों को निकालना शुरू किया। कई शव सीधे बस के भीतर से मिले, जबकि कुछ पानी में बहते हुए बरामद हुए।

अब भी अधूरी है तलाश

अब तक 26 लोगों के शव मिल चुके हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 11 यात्री किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। रेस्क्यू टीम का कहना है कि लापता लोगों की तलाश अभी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

आंखों के सामने बिखर गईं जिंदगियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे, जो ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे। हादसे ने एक साथ कई घरों की खुशियां छीन लीं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जांच के आदेश, लेकिन सवाल कायम

घटना के बाद प्रधानमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस हादसे ने एक बार फिर नदी परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Dehradun accident news today: देहरादून खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी पिक‌अप चालक की गई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top