उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
CBSE 10th Result: खटीमा शिक्षा भारती स्कूल की अक्षिता रही उधम सिंह नगर की दूसरी टॉपर
1 min read
AKSHITA OLI CBSE TOPPER:खटीमा की अक्षिता ओली ने सीबीएसई 10वी की परीक्षा में क्षेत्र मे पहला तथा जिले मे दूसरा स्थान किया हासिल
शुक्रवार को जारी हुए सीबीएसई बोर्ड 10वीं तथा 12वीं के परिणामों में उत्तराखंड के छात्र छात्राओं ने अच्छे अंको से उच्च स्थान पाकर अपने परिवार तथा राज्य को गौरवान्वित किया है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ने जा रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र की छात्रा अक्षिता ओली की, जिसने दसवीं कक्षा में 99% अंक हासिल करके क्षेत्र में पहला तथा जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि अक्षिता ओली शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीमा की छात्रा है। अगर बात करेंगे विद्यालय शिक्षा भारती की तो इस विद्यालय से कई विद्यार्थी सरकारी गैर सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंच चुके हैं। जिसकी वजह से विद्यालय खटीमा में अपनी विशेष छवि रखता है। (AKSHITA OLI CBSE TOPPER)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: खैरना के दक्ष का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन, आप भी दें बधाई
अक्षिता अपनी सफलता का श्रेय माता पिता बड़ी बहन तथा अपने अध्यापकों को देती हैं। बताते चलें कि अक्षिता ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही अक्षिता का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। 99% अंक हासिल करने के लिए अक्षिता ने पढ़ाई का टाइम टेबल तैयार किया तथा रोज का टारगेट फिक्स करके परीक्षाओं की तैयारी की। अक्षिता की सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वही विद्यालय परिसर में भी खुशी की लहर है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
