Connect with us
Chamba accident today: 6 died tampo traveler inova car felt in ditch pathankot road Himachal Pradesh news
Image : social media ( Chamba accident today)

Home / Highlights / Chamba accident today: चम्बा खाई में गिरी गाडी, 6 पर्यटकों की गई जिंदगी Himachal news

Highlights हिमाँचल प्रदेश

Chamba accident today: चम्बा खाई में गिरी गाडी, 6 पर्यटकों की गई जिंदगी Himachal news

1 min read

Chamba accident today  : हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में समाया वाहन, 6 पर्यटकों की गई जिंदगी

Chamba accident today: 6 died tampo traveler inova car felt in ditch pathankot road Himachal Pradesh news breaking latest coverage  : उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है ,जहां पर पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह हादसा इतना भयावह था कि, इसमें 6 लोगो की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Nainital: रामगढ़ ब्लॉक के घ्वेती गांव में कर्तव्य फाउंडेशन का शुभारंभ, महिलाओं को किया सम्मानित

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए पहुँचे थे। तभी आज सोमवार के करीब तीन बजे वो वाहन मे सवार होकर मनाली धर्मशाला से डलहौजी की ओर निकले। इस दौरान जैसे ही उनका वाहन चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में ककीरा गांव मे चंबा (पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग) पर पहुंचा तो तुनुहट्टी क्षेत्र में पहुँचते ही अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

खाई से निकाले गए शव (himanchal pardesh road accident news)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों ने राहत बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। खराब मौसम के बीच राहत कार्य शुरू कर घायलों और मृतको के शवो को खाई से निकाला गया।

यह भी पढ़े :Uttarkashi Road Accident: उत्तरकाशी में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा सहायक उद्योग अधिकारी को

6 लोगो ने तोड़ा दम ( himachal chamba big accident news)

हादसे के दौरान वाहन मे कुल 10 से 11 यात्री सवार थे, जिसमे 6 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की मानें तो कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिली है, कि अधिकांश पर्यटक गुजरात के थे। हादसे के दौरान क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी जिसके कारण सड़क पर फिसलन बनी हुई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि ,खराब मौसम और फिसलन के कारण यह हादसा घटित हुआ होगा।

Continue Reading

More in Highlights

To Top