Connect with us
Chamoli News today: 108 driver Digvijay rawat died due to boulder fell landslide tharali uttarakhand breaking news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Chamoli News today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News Today: चमोली पहाड़ से गिरा बोल्डर चपेट में आने से 108 ड्राइवर की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News Today: चमोली पहाड़ से गिरा बोल्डर चपेट में आने से 108 ड्राइवर की गई जिंदगी

1 min read

Chamoli News today  : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 108 सेवा चालक की गई जिंदगी, चाचा की अंत्येष्टि में शामिल होने गया था युवक

Chamoli News today: 108 driver Digvijay rawat died due to boulder fell landslide tharali uttarakhand breaking news live today  : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर चाचा की शव यात्रा में शामिल होने गए युवक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Ghansali Tehri news today: टिहरी भिलंगना जंगल ग‌ई महिला खाई में गिरी चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली विकासखंड के कैरा गांव निवासी 30 वर्षीय दिग्विजय सिंह पुत्र हर्षपाल सिंह रावत आपातकालीन सेवा में चालक के पद पर तैनात थे। दरअसल कई दिनों से उनके चाचा भूपाल सिंह की तबीयत खराब थी जिसके चलते बीते रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही घटना की सूचना दिग्विजय को मिली तो वह बीते रविवार को अपने चाचा की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे।

युवक ने तोड़ा दम ( chamoli tharali news today) Uttarakhand breaking news)

इसी दौरान अचानक से पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दिग्विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दिग्विजय को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिग्विजय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दिग्विजय के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली रखा है, जहां पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताते चले दिग्विजय की मौत के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: डीजल पेट्रोल के बाद अब महंगे हुए खाद्य पदार्थ 20 ₹ बढ़े खाने के तेल के दाम

दिग्विजय की मौत के बाद से हर किसी की आँखे नम ( chamoli news today)

बताया जा रहा है कि दिग्विजय के पिता उभरते हुए किसान माने जाते हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं, जिनके बेटे की मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top