Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Ghansali Tehri news today: टिहरी भिलंगना जंगल गई महिला खाई में गिरी चली गई जिंदगी
1 min read
Tehri news today: Ghansali tehri garhwal news today bhilangna tehri breaking news live जंगल में घास काटने गई महिला की दर्दनाक मौत, एयर एम्बुलेंस का इंतजार बना आखिरी उम्मीद
Tehri news today: babita rauthan died due to fell into ditch air ambulance lift pilkhi hospital ghansali bhilangna tehri garhwal uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भिलंगना ब्लॉक के नैलचामी इलाके में जंगल गई एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन एयर एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh accident news today: मुनस्यारी में खाई में गिरी टैक्सी एक की मौत अन्य गंभीर
जंगल में हादसा, गंभीर रूप से घायल हुई महिला (Forest Accident tehri breaking news today)
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैलचामी क्षेत्र के होल्टा गांव निवासी 28 वर्षीय बबीता देवी रौथाण रोज की तरह शनिवार सुबह जंगल में मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर की आहट से वह घबरा गईं। बताया जा रहा है कि भयभीत होकर भागने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल महिला को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए तत्काल उच्च उपचार की जरूरत बताई।
एयरलिफ्ट की तैयारी के बीच टूटी सांसें (Air Ambulance tehri latest news today)
महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन स्तर पर एयरलिफ्ट की तैयारी चल रही थी ताकि उन्हें बड़े अस्पताल भेजा जा सके। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बताया गया कि हेलीपैड की ओर ले जाते वक्त ही बबीता देवी ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद अस्पताल परिसर और गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand NEET PAPER LEAK 2026: नीट पेपर लीक आरोपी यश यादव का उत्तराखण्ड कनेक्शन
स्वास्थ्य सुविधाओं पर फिर उठे सवाल (Emergency Health Services pilkhi hospital ghansali breaking news today)
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार नहीं मिल पाता, जिसके कारण कई बार जान बचाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तेजी से उपलब्ध हो पातीं तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी। इलाके में लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और त्वरित एयर रेस्क्यू सुविधा की मांग उठती रही है।
गांव में पसरा मातम (Uttarakhand News Today tehri garhwal breaking)
बबीता देवी की मौत के बाद पूरे होल्टा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ में रोजमर्रा के काम के लिए जंगल जाना महिलाओं की मजबूरी है, लेकिन जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
