Connect with us
Champawat breaking News Today: CM Pushkar Dhami Inaugurates 17 Projects jobs development
Image : social media ( Champawat Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 124 करोड़ की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand: चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 124 करोड़ की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

1 min read

Champawat breaking News Today: CM Pushkar Dhami Inaugurates 17 Projects jobs development: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चंपावत मेरे लिए कर्मभूमि, 124 करोड़ की 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Champawat breaking News Today: CM Pushkar Dhami Inaugurates 17 Projects jobs development : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दिन चंपावत जिले पहुंचे, जहां पर उन्होंने मुख्य संवाद एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि चंपावत मेरे लिए सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि मेरी कर्मभूमि और मेरा परिवार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है जिसके तहत उन्होंने 124 करोड़ से अधिक लागत की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: निहंग विवाद की आड़ में हमला कर सकते हैं खालिस्तानी उत्तराखण्ड दिल्ली में हाई अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रविवार को चंपावत जिले पहुँचे, जहां पर उन्होंने 124 करोड़ से अधिक लागत की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन योजनाओं से हर वर्ग का विकास और सुनहरा भविष्य दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में MRI का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।

124 करोड़ की लागत के 17 परियोजनाओं का लोकार्पण (champawat news today)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज परिसर में सिटी सेंटर, कॉर्बेट ट्रेल का लोकार्पण कर बताया कि इससे विकास और रोजगार तथा व्यापार दोनों बढ़ेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधा को भी मजबूती देने की बात कहीं ,वहीं आस्था केंद्रों का भी पुनरुद्धार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार सिर्फ कुछ योजनाओं तक सीमित नहीं है वो उत्तराखंड के आदर्श जिला के रूप में कार्य में भी कार्य कर रहे हैं।

62 करोड़ की लागत से बहुमंजिला अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

CM पुष्कर धामी ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए सड़क, पार्किंग आदि बन रहे हैं। रोडवेज परिसर 62 करोड़ की लागत से बहुमंजिला अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया है। इसके अलावा अन्य कई कार्य शामिल हैं जिनमें भूमिगत विद्युत लाइन का काम तेजी से चल रहा है। विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है, जबकि 50 करोड़ की लागत से सीसीयू यूनिक का लोकार्पण किया गया है।

बच्चों की सुविधाओं पर दिया जा रहा जोर (champawat news today live) 

धामी सरकार का कहना है रोजगार की नई संभावनाओं के लिए ड्राई पोर्ट, इनोवेशन के लिए बच्चों के लिए साइंस सेंटर का निर्माण, एडवेंचर पार्क जिम कार्बेट ट्रेल, लोहाघाट में 257 करोड़ की अधिक लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, छमनिया का सिंथेटिक ट्रैक हमारी बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद करेगा। टनकपुर में आईएसबीटी, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हाल और अन्य कई विकास कार्य भी चल रहे है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि चंपावत एक मॉडल बनकर उभरेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड अपने घर का सपना होगा साकार महज 3 लाख में मिलेंगे फ्लेट

इन परियोजनाओं का लोकार्पण

०अमोड़ी में प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र-2.18 करोड़
०नरियालगांव पशु प्रजनन क्षेत्र में विकास कार्य-6.59 करोड़
०टनकपुर में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास निर्माण- 3.20 करोड़
०पाटी तहसील में आवासीय भवन- 3.29 करोड़
०झालाकुड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना- 1.64 करोड़
पड़ंगा में लिफ्ट सिंचाई योजना- 1.38 करोड़
०चम्पावत में एमआईआर और 50 बेड के क्रिटिकल यूनिट- छह करोड़
०चम्पावत में जिम कार्बेट ट्रेल- 3.49 करोड़

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top