Connect with us
Champawat News Today: Taxi driver made to wear a garland of shoes in lohaghat Champawat for charging a lower fare.
Image : social media ( Champawat News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat News Today: चम्पावत में किराया कम लेने पर टैक्सी चालक को पहनाई जूतों की माला

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat News Today: चम्पावत में किराया कम लेने पर टैक्सी चालक को पहनाई जूतों की माला

1 min read

Champawat News Today : कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पहनाई जूतों की माला, परिजनों ने की कार्यवाही की मांग

Champawat News Today: Taxi driver made to wear a garland of shoes in lohaghat Champawat for charging a lower fare video viral uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर कम किराया लेने वाले टैक्सी चालक को अन्य टैक्सी चालकों ने जूतों की माला पहनाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,जिसके चलते परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways news: उत्तराखण्ड रोडवेज को मिलेंगी 250 न‌ई बसें शासनादेश जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के लोहाघाट के देवराडी बैंड के पास डूंगरा बोरा निवासी अनुसूचित वर्ग के एक टैक्सी चालक के साथ अभद्रता की गई। दरअसल टैक्सी चालक पर आरोप था कि उसने सवारियों से लोहाघाट से दिल्ली का किराया कम लिया जिसके चलते टैक्सी चालक के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जूते की माला पहनाई गई। यह पूरी घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :Pati panchayat election result: पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव चौथी बार रिकांउटिग से हलचल

टैक्सी चालक के साथ अभद्रता पर कार्यवाही की मांग (champawat news today)

टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने उसका फोन छीनने पर परिजनों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि टैक्सी चालकों के बीच किराए को लेकर विवाद था तो इसे आपस में बैठकर सुलझाया जा सकता था ,लेकिन इस तरह से किसी को अपमानित करना कदापि उचित नहीं है। लोगों ने कहा कि दिल्ली चलने वाले वाहन चालकों के द्वारा सवारियों से अत्यधिक किराया वसूला जाता है और कम किराया लेने पर टैक्सी चालक के साथ अभद्रता की गई है जो कदापि उचित नहीं है। लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से टैक्सी में दिल्ली के किराए की जांच पर लगाम लगाने की मांग की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top