Connect with us
Pati panchayat election result: Narayan lal nagar panchayat president result BJP demands recounting Champawat
Image : सांकेतिक फोटो ( Pati panchayat election result)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pati panchayat election result: पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव चौथी बार रिकांउटिग से हलचल

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Pati panchayat election result: पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव चौथी बार रिकांउटिग से हलचल

1 min read

Pati panchayat election result: Pati nagar panchayat election result 2026 pawandeep rajan pati election uttarakhand panchayat election 2026 Champawat news today पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय की बढ़त से बढ़ी सियासी हलचल, चौथी बार मतगणना से परिणाम पर टिकी निगाहें

Pati panchayat election result: pawandeep rajan Narayan lal pati nagar panchayat president result 2026 BJP demands recounting 4th time Champawat breaking uttarakhand nikay chunav 2026: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बहुचर्चित खबर राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां नवगठित पाटी नगर पंचायत का बहुचर्चित चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है। शुरुआती मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल को 200 से अधिक वोटों की अंतिम बढ़त मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां तक की लोग उन्हें और उनके समर्थकों को बधाई भी देने लगे परंतु स्थिति ऐसी बनी कि सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी की मांग पर मतों की दोबारा गिनती शुरू कर दी गई इतना ही नहीं अभी तक यह मामला चौथी बार रिकाउंटिंग तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि सबसे खास बात यह है कि पाटी नगर पंचायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसे में यहां का चुनाव परिणाम राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :NEET exam date 2026: नीट री-एक्जाम उत्तराखण्ड रोडवेज में निशुल्क सफर कर सकेंगे परीक्षार्थी

निर्दलीय प्रत्याशी की बढ़त से बढ़ी चर्चा (Vote Counting)

मतगणना के शुरुआती रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल भाजपा उम्मीदवार नवीन राम से आगे दिखाई दिए। स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली गणना के अंतिम परिणाम में नारायण लाल को 738 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम के खाते में 514 वोट आए। इस प्रकार दोनों के बीच 224 मतों का अंतर सामने आया। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि निर्वाचन विभाग की ओर से अभी शेष है। बढ़त सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी की ओर से पुनर्मतगणना की मांग की गई, जिसके बाद मतों की दोबारा गिनती शुरू हुई।

पवनदीप राजन का भी जुड़ा है चुनाव से संबंध (pawandeep rajan pati election result Political Impact)

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा इसलिए भी अधिक है क्योंकि इंडियन आइडल विजेता और प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल के समर्थन में जनसंपर्क किया था। नारायण लाल का पारिवारिक संबंध भी पवनदीप राजन से बताया जा रहा है। निर्दलीय नारायण लाल, पवनदीप राजन के जीजा लगते हैं। इंडियन आइडल फेम पवनदीप खुद उनके लिए वोट मांगने चुनाव प्रचार में पहुंचे थे, जिसके बाद से ही भाजपा के माथे पर बल पडने लगा था ‌ ऐसे में चुनावी मुकाबले में उनके समर्थन को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा रही। अब मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी की बढ़त को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट पर सबकी नजर (Champawat Politics)

पाटी नगर पंचायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में यहां भाजपा को मिलने वाला जनसमर्थन और चुनावी प्रदर्शन राजनीतिक विश्लेषकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार की मजबूत स्थिति सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि अंतिम परिणाम घोषित होने तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं मानी जा रही है।

चारों वार्डों में निर्दलीयों का दबदबा (pati panchayat election 2026 Ward wise Results Champawat news today)

पाटी नगर पंचायत के चारों वार्डों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं, जहां निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।
न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली ने 183 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
जौलाड़ी वार्ड में बबलू सिंह 151 मतों के साथ विजयी रहे।
रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी ने 166 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की।
पूनाकोट वार्ड में संगीता को 145 मत प्राप्त हुए और उन्होंने जीत दर्ज की।
वार्ड स्तर पर निर्दलीय प्रत्याशियों के बेहतर प्रदर्शन को भी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बारिश का आरेंज अलर्ट मैदान में गर्मी से मिल सकती है निजात

मतदान प्रतिशत भी रहा उल्लेखनीय (uttarakhand Nagar nikay chunav Municipal Election)

नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कुल 2067 मतदाताओं में से 1612 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 77.99 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसे नवगठित निकाय के लिए अच्छा मतदान माना जा रहा है।

अंतिम परिणाम का इंतजार (pati nagar panchayat election Recounting)

फिलहाल अध्यक्ष पद का अंतिम परिणाम पुनर्मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतों की दोबारा गिनती जारी है और पूरे क्षेत्र की निगाहें अब अंतिम घोषणा पर टिकी हुई हैं।पाटी नगर पंचायत का यह चुनाव केवल स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र, निर्दलीय उम्मीदवार की बढ़त और पवनदीप राजन के प्रचार अभियान के कारण यह पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना होगा कि रिकाउंटिंग के बाद जीत का ताज किसके सिर सजता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top